फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Latest News in hindi BSE Sensex slips 490 points NSE Nifty below 17200

Stock Market: शुरुआती तेजी से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 490 अंक टूटा, निफ्टी 17200 के नीचे आया

Mon, 21 Mar 2022 01:40 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Mar 2022 01:40 PM IST
सार

सप्ताह के पहले कारोबार दिन सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 166 अंकों की तेजी लेते हुए 58,030 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने भी 46 अंक की उछाल के साथ 17,333 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। लेकिन, ये तेजी ज्यादा देर कायम नहीं रह सकी। फिलहाल, सेंसेक्स 488 अंक टूटकर कारोबार कर रहा है।
 

विज्ञापन
Stock Market Latest News in hindi BSE Sensex slips 490 points NSE Nifty below 17200
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay

विस्तार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 166.33 अंक या 0.29 फीसदी चढ़कर 58030 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 46.50 अंक या 0.27 फीसदी ऊपर 17333 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। लेकिन ये तेजी ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी। फिलहाल, बीएसई का सेंसेक्स 488 अंक टूटकर 57,376 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, वहीं एनएसई का निफ्टी 140 अंक की गिरावट लेकर 17,147 के स्तर पर आ पहुंचा है। 

विज्ञापन



गुरुवार को 1000 अंक उछला था सेंसेक्स
बाजार खुलने के साथ लगभग 1633 शेयरों में तेजी आई है, 602 शेयरों में गिरावट आई है और 124 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गौरतलब है कि बीते हफ्ते लगातार दो दिन बढ़त के साथ बाजार बंद हुआ था। बीते गुरुवार को शेयर बाजार में होली की बहार देखने को मिली थी। होलिका दहन के दिन बाजार के दोनों इंडेक्स हरे निशान पर खुले और दिनभर बढ़त के साथ कारोबार करने के बाद अंत में जोरदार तेजी के साथ बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स 1047 अंक या 1.84 फीसदी चढ़कर 57,864 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएई का निफ्टी 311 अंक या 1.90 फीसदी की उछाल के साथ 17,287 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


बीते हफ्ते बाजार में चार फीसदी की बढ़त
एक रिपोर्ट के मुताबिक्र 17 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में शेयर बाजार में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली थी। अन्य हफ्तों की तुलना में यह सप्ताह होली के त्योहार पर अवकाश के कारण छोटा था। रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार में चार फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है। इसमें कहागया कि 60 स्मॉल कैप में 10 से 25 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक 10 सप्ताह के बाद शुद्ध खरीदार बनते हुए दिखाई दिये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों सूचकांकों का ये रहा हाल
बीते हफ्ते रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर दिखाई दिया है। बीएसई सेंसेक्स 2,313.63 अंक (4.16 प्रतिशत) बढ़कर 57,863.93 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 656.6 अंक (3.94 प्रतिशत) बढ़कर 17,287.05 पर बंद हुआ। इस बीच निफ्टी ऑटो और बैंक इंडेक्स प्रत्येक में 5 प्रतिशत से अधिक और रियल्टी इंडेक्स 4.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ब्रॉडर इंडेक्स की बात करें तो बीएसई मिड-कैप और स्मॉल-कैप में दो-दो प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि लार्ज-कैप इंडेक्स में चार प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।


एशियाई बाजारों में भी तेजी जारी
इस बीच सोमवार को ज्यादातर एशियाई बाजार मजबूत कामकाज कर रहे है । एसजीएक्स निफ्टी 100 अंक से ज्यादा ऊपर कारोबार कर रहा है। सुबह डाउ फ्यूचर सपाट नजर आ रहा था। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स में 274 अंकों की तेजी देखने को मिली थी। एस एंड पी 500 में 1.17 फीसदी की उछाल देखने को मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed