फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   stock market gave a big shock to investors five lakh crores drowned due to heavy fall in sensex nifty

Stock Market Crashed: निवेशकों को तगड़ा झटका, भारी गिरावट के चलते डूबे पांच लाख करोड़, जानें वजह

Mon, 14 Feb 2022 11:02 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 14 Feb 2022 11:02 AM IST
सार

Investors Lost 5 Lakh Crore Today: सोमवार को कारोबारी शुरू होते ही शेयर बाजार में आई इस जबरदस्त गिरावट के चलते निवेशकों को बड़ा घाटा हुआ। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 258.11 लाख करोड़ रुपए पर आ गया, जो कि बीते कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को 263.47 लाख करोड़ रुपए था। यानी निवेशकों को इस गिरावट के कारण पांच लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लग गया।
 

विज्ञापन
stock market gave a big shock to investors five lakh crores drowned due to heavy fall in sensex nifty
शेयर बाजार धड़ाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेयर बाजार के लिए सोमवार का दिन बेहद खराब रहा। लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत के बाद एक दम से बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी धराशायी हो गए। सेंसेक्स खुलने के साथ ही 1400 अंक तक टूट गया और फिसलकर 56 हजार के स्तर पर आ गया। इसके साथ ही निफ्टी सूचकांक में भी जोरदार गिरावट आई और यह 410 अंक की जोरदार गिरावट लेते हुए 16,900 के निचले स्तर तक पहुंच गया। बाजार की शुरुआत के साथ आई इस बड़ी गिरावट ने निवेशकों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। 

विज्ञापन


पांच लाख करोड़ का चूना लगा
सोमवार को कारोबारी शुरू होते ही शेयर बाजार में आई इस जबरदस्त गिरावट के चलते निवेशकों को बड़ा घाटा हुआ। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 258.11 लाख करोड़ रुपए पर आ गया, जो कि बीते कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को 263.47 लाख करोड़ रुपए था। यानी निवेशकों को इस गिरावट के कारण पांच लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लग गया। गौरतलब है कि सेंसेक्स के 30 शेयरों में टीसीएस को छोड़ दें तो बाकी बचे 29 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बैंकिंग शेयरों का बुरा हाल
आज आई गिरावट में वैसे तो ज्यादातर शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है।  एसबीआई के शेयर 4 फीसदी तक टूटकर कारोबार कर रहे हैं, जबकि एचडीएफसी के शेयरों में 3 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक का शेयरों में 3.50 फीसदी तक की कमी आ चुकी है। गिरावट वाले दूसरे शेयरों को देखें तो अल्ट्राटेक, डॉ. रेड्डी, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व में 3-3 फीसदी की कमी आई है। एयरटेल, टाइटन, एशियन पेंट्स, मारुति, टेक महिंद्रा, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, विप्रो नेस्ले के शेयर भी 2-2 फीसदी तक टूट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अडानी-अंबानी के शेयर टूटे
इस गिरावट के चलते मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और गौतम अडानी के नेतृत्व वाली अडानी विल्मर के शेयरों में भी गिरावट आई है। अडानी विल्मर का शेयर 2.56 फीसदी तक टूट चुका है, जबकि रिलायंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, आईटीसी और एनटीपीसी के शेयरों में 1-1 फीसदी की गिरावट आई है। 


बाजार में गिरावट के प्रमुख कारण 
सोमवार को बाजार में आई भारी गिरावट की प्रमुख वजह की बात करें तो अमेरिका में महंगाई दर बढ़ने के अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मार्च से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ने का असर भी बाजार पर पड़ा है। इसके साथ ही रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की संभावना भी वैश्विक बाजारों के साथ घरेलू बाजार में गिरावट का कारण बन रही है, जो निवेशकों की धारणाओं को प्रभावित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed