{"_id":"61a9ed4cbf4c1479fe5cb89b","slug":"stock-market-crashed-today-sensex-fell-764-points-nifty-again-below-17200-bse-nse","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: ओमिक्रॉन के डर से शेयर बाजार धराशाई, सेंसेक्स 764 अंक टूटा, निफ्टी फिर 17200 से नीचे पहुंचा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: ओमिक्रॉन के डर से शेयर बाजार धराशाई, सेंसेक्स 764 अंक टूटा, निफ्टी फिर 17200 से नीचे पहुंचा
Fri, 03 Dec 2021 03:41 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 03 Dec 2021 03:41 PM IST
सार
Stock Market Closed on Red Mark: देश में ओमिक्रॉन की आहट के साथ ही शुक्रवार को शेयर बाजार धड़ाम हो गया। कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 764.83 अंक या 1.31 फीसदी फिसलकर 58 हजार के नीचे पहुंचकर 57,696.46 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
विस्तार
भारत में गुरुवार को दो लोगों में कोविड-19 के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि होने का असर शेयर बाजार पर दिख रहा है। देश में इसकी आहट के साथ ही शुक्रवार को बाजार शुरुआती बढ़त गंवाते हुए धराशाई हो गया। आज बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 764.83 अंक टूट गया। यह 1.31 फीसदी फिसलकर 58 हजार के नीचे पहुंचकर 57,696.46 के स्तर पर बंद हुआ। एनएसई के निफ्टी का भी बुरा हाल रहा और यह 204.95 अंक या 1.18 फीसदी टूटकर एक बार फिर 17,200 के स्तर से नीचे आ गया। कारोबार के अंत में निफ्टी 17,196.70 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
बढ़त के साथ हुई थी शुरुआत
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज को 215.12 अंक या 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 58,676.41 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 68 अंक या 0.39 फीसदी की तेजी के साथ 17,469.65 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। शुरुआती कारोबार में लार्सन एंड ट्रूबो के शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली थी।
विज्ञापन
गुरुवार को आई थी जबरदस्त तेजी
बीते कारोबारी दिन गुरुवार को बाजार गुलजार रहा था और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों तेज बढ़त के साथ बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स 776.50 अंक या 1.35 फीसदी की बढ़त के साथ फिर से 58 हजार के पार पहुंचकर 58,461.29 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि एनएसई का निफ्टी 234.75 अंक या 1.37 फीसदी की उछाल के साथ 17,401.65 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन