फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   stock market crash effect buying gold and silver became expensive know how much price increased in your city

Gold Price Today: शेयर बाजार में गिरावट के बीच सोना और चांदी खरीदना हुए महंगा, यहां जानें कितनी बढ़ी आपके शहर में कीमत

Fri, 26 Nov 2021 01:29 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 26 Nov 2021 01:29 PM IST
सार

Gold Price Today: सोने और चांदी के ताजा भाव की अगर बात करें तो आज एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.87 फीसदी बढ़ गया। इस बढ़त के साथ 24 कैरेट सोने का मूल्य 47,834 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। 

विज्ञापन
stock market crash effect buying gold and silver became expensive know how much price increased in your city
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस का नया रूप मिलने और विदेशी पोर्टफोलियों निवेशकों की बिकवाली के चलते जहां एक और शुक्रवार को शेयर बाजार धड़ाम हो गया, तो वहीं कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी आई है। आज सोना और चांदी दोनों के भाव बढ़े हैं। इसलिए सोना और चांदी खरीदने से पहले आपके लिए इसके ताजा भाव जानना बेहद जरूरी है। 

विज्ञापन


एमसीएक्स पर 0.87 फीसदी महंगा हुआ सोना
सोने और चांदी के ताजा भाव की अगर बात करें तो आज एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.87 फीसदी बढ़ गया। इस बढ़त के साथ 24 कैरेट सोने का मूल्य 47,834 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। विशेषज्ञों का अनुमान है कि शेयर बाजार में अभी गिरावट का दौर जारी रहेगा और कीमती धातुओं के दाम में अभी और इजाफा देखने को मिलेगा। 24 कैरेट सोना अब तक के अपने ऑल टाइम हाई 56126 रुपये से 8292 रुपये सस्ता रह गया है। 
विज्ञापन


चांदी के भाव में इजाफा हुआ
एमसीएक्स पर आज चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके भाव में आज 0.19 फीसदी की तेजी आई है। इस बढ़ोतरी के साथ चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम के हिसाब से 63,268 रुपये पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।


यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed