फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock market closed with gains Sensex crossed 57300 Nifty rose 117 points

Stock Market Closed: शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 57300 के पार, निफ्टी 117 अंक चढ़ा

Thu, 23 Dec 2021 03:43 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 23 Dec 2021 03:43 PM IST
सार

Stock Market Closed On Green Mark: गुरुवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 384.72 अंक या 0.68 फीसदी बढ़त के साथ 57,315.28 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी भी शुरुआती तेजी को बरकरार बनाए रखा। निफ्टी कारोबार के अंत में 117.15 अंक या 0.69 फीसदी की उछाल के साथ 17,072.60 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन
Stock market closed with gains Sensex crossed 57300 Nifty rose 117 points
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

गुरुवार को शेयर बाजार ने तेज शुरुआत की और अंत तक तेजी का सिलसिला जारी रखा। कारोबारी दिन समाप्त होने के बाद बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 384.72 अंक या 0.68 फीसदी बढ़त के साथ 57,315.28 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी भी शुरुआती तेजी को बरकरार बनाए रखा। निफ्टी कारोबार के अंत में 117.15 अंक या 0.69 फीसदी की उछाल के साथ 17,072.60 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन


320 अंक की उछाल के साथ खुला था सेंसेेक्स
इससे पहले बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 320.59 अंक या 0.56 फीसदी बढ़त के साथ 57,251.15 के स्तर पर खुला था। वहीं एनएसई के निफ्टी ने 111.35 अंक या 0.66 फीसदी की उछाल के साथ 17,066.80 के स्तर पर कारोबार शुरु किया था। गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन बुधवार को लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 611 अंक बढ़कर 56,930 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 16,955 के स्तर पर कारोबार बंद किया था। 
विज्ञापन


सेंसेक्स के ज्यादातर शेयर बढ़त में रहे
सेंसेक्स के 30 शेयर में से 9 स्टॉक गिरावट में रहे। इसके प्रमुख बढ़ने वाले शेयर्स में एनटीपीसी, पावर ग्रिड, टाइटन, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस हैं। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स भी 0.73 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 261 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निफ्टी के 36 शेयर फायदे में रहे
निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 शेयर बढ़त में रहे, जबकि 14 शेयरों में गिरावट देखी गई। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर में इंडियन ऑयल, एनटीपीसी, ओएनजीसी, आईटीसी और बजाज फाइनेंस शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर गिरावट वाले शेयरों में डिवीज लैब, यूपीएल, एशियन पेंट्स और एयरटेल शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed