{"_id":"628226927fe1c860a93e6c00","slug":"stock-market-closed-on-green-mark-after-six-days-fall-sensex-rise-nifty-up-latest-update-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: शेयर बाजार में छह दिनों की गिरावट पर ब्रेक, सेंसेक्स 180 अंक उछला, निफ्टी भी बढ़त के साथ बंद","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: शेयर बाजार में छह दिनों की गिरावट पर ब्रेक, सेंसेक्स 180 अंक उछला, निफ्टी भी बढ़त के साथ बंद
Mon, 16 May 2022 03:55 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 16 May 2022 03:55 PM IST
सार
Stock Market Closed On Green Mark Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 180 अंक की बढ़त के साथ 52,973 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 81 अंकों की तेजी लेते हुए 15,863 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेयर बाजार में जारी छह दिनों की गिरावट पर सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को आखिरकार ब्रेक लग गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 180 अंक की बढ़त के साथ 52,973 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 81 अंकों की तेजी लेते हुए 15,863 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
इससे पहले शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत हुई थी। बीएसई का सेंसेक्स 78.13 अंक या 0.15 फीसदी ऊपर 52,872 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने मामूली 14 अंक या 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 15,796 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। बीते कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 137 अंक टूटकर 52,794 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 26 अंक फिसलकर 15,782 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन