फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Closed on green mark after six days fall sensex rise nifty up latest update in hindi

Stock Market Closed: शेयर बाजार में छह दिनों की गिरावट पर ब्रेक, सेंसेक्स 180 अंक उछला, निफ्टी भी बढ़त के साथ बंद

Mon, 16 May 2022 03:55 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 16 May 2022 03:55 PM IST
सार

Stock Market Closed On Green Mark Today:  सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 180 अंक की बढ़त के साथ 52,973 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 81 अंकों की तेजी लेते हुए 15,863 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
Stock Market Closed on green mark after six days fall sensex rise nifty up latest update in hindi
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेयर बाजार में जारी छह दिनों की गिरावट पर सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को आखिरकार ब्रेक लग गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 180 अंक की बढ़त के साथ 52,973 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 81 अंकों की तेजी लेते हुए 15,863 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इससे पहले शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत हुई थी। बीएसई का सेंसेक्स 78.13 अंक या 0.15 फीसदी ऊपर 52,872 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने मामूली 14 अंक या 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 15,796 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। बीते कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 137 अंक टूटकर 52,794 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 26 अंक फिसलकर 15,782 के स्तर पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed