फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Closed On Green mark after RBI MPC Results sensex rise 400 points nifty up

Stock Market Closed: आरबीआई के एलान के बाद शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

Fri, 08 Apr 2022 03:43 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 08 Apr 2022 03:43 PM IST
सार

Stock Market Closed On Green Mark Today: शुक्रवार को शेयर बाजार में रौनक देखने को मिली और यह हरे निशान पर खुलकर अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 412 अंक उछलकर 59,447 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 145 अंक की तेजी के साथ 17,784 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन
Stock Market Closed On Green mark after RBI MPC Results sensex rise 400 points nifty up
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक दो दिवसीय मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के परिणामों की घोषणा कर दी गई। लगातार 11वीं बार केंद्रीय बैंक ने नीतिगत दरों को यथावत रखा है। इस खबर के बाद शेयर बाजार में तेजी देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 412 अंक उछलकर 59,447 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 145 अंक की तेजी के साथ 17,784 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन


इससे पहले भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला था। बीएसई का सेंसेक्स 220 अंक या 0.37 फीसदी की तेजी लेते हुए 59255 के स्तर पर खुला था। वहीं एनएसई के निफ्टी ने  77 अंक या 0.43 फीसदी की उछाल के साथ 17716 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। गौरतलब है कि बीते कारोबारी सत्र गुरुवार को शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 575 अंक टूटकर 59,035 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 151 अंक फिसलकर 17,665 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed