फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock market capitalization crosses five trillion dollars for first time after PM Modi statement

Bazar: शेयर बाजार का पूंजीकरण पहली बार पांच लाख करोड़ डॉलर के पार, PM मोदी के बयान के एक दिन बाद बना रिकॉर्ड

Wed, 22 May 2024 05:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 22 May 2024 05:20 AM IST
सार

बाजार में लगातार तेजी से महज छह महीने में ही पूंजी एक लाख करोड़ डॉलर बढ़ गई। यह तब हुआ है, जब विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार शेयर बाजार से पैसे निकाल रहे हैं।

विज्ञापन
Stock market capitalization crosses five trillion dollars for first time after PM Modi statement
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के एक दिन बाद ही भारतीय शेयर बाजार ने पूंजीकरण के मामले में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मंगलवार को दिन के कारोबार में बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों की बाजार पूंजी पहली बार पांच लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंच गई। हालांकि, बाजार बंद होते समय यह 4.97 लाख करोड़ डॉलर रह गई।

विज्ञापन

पांच लाख करोड़ डॉलर के इस क्लब में अमेरिका, चीन, जापान और हांगकांग पहले से शामिल हैं। इस आधार पर भारतीय बाजार दुनिया में पांचवें स्थान पर है। रुपये में भी देखें तो बाजार पूंजीकरण रिकॉर्ड 414.65 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया। पीएम मोदी ने सोमवार को कहा था, चार जून को आने वाले चुनावी नतीजों के बाद शेयर बाजार सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा। उनके बयान के बाद मंगलवार को सरकारी कंपनियों के शेयर 15 फीसदी तक उछल गए। इससे सूचीबद्ध कंपनियों की बाजार पूंजी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। हालांकि, अंत में सेंसेक्स 52.63 अंक टूटकर 73,953.31 पर बंद हुआ।

विज्ञापन

महज 6 माह में एक लाख करोड़ डॉलर बढ़ी पूंजी
बाजार में लगातार तेजी से महज छह महीने में ही पूंजी एक लाख करोड़ डॉलर बढ़ गई। यह तब हुआ है, जब विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार शेयर बाजार से पैसे निकाल रहे हैं। इन निवेशकों ने इस साल अब तक घरेलू बाजार से शुद्ध रूप से 26,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की निकासी है। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने अकेले मई में ही शुद्ध रूप से 28,000 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। मार्च में इन्होंने 35,000 करोड़ से ज्यादा के शेयर खरीदे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सरकारी कंपनियों में सर्वाधिक तेजी

  • सरकारी कंपनियों में आरवीएनएल के शेयर में सबसे ज्यादा 15 फीसदी तेजी रही। इसके साथ ही कंपनी का शेयर बढ़कर 345 रुपये के एक साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया। आखिर में यह 341.70 पर बंद हुआ।
  • कोचिन शिपयार्ड एक साल के ऊपरी स्तर 1,696 रुपये पर पहुंच गया। अंत में यह 1,636.70 पर बंद हुआ।
  • एसजेवीएन 11 फीसदी उछलकर 151 रुपये तक चला गया।
  • इरकॉन का शेयर दिन में 8 फीसदी तक उछलकर एक साल के ऊपरी स्तर 301 रुपये पर पहुंच गया।
  • भारत डायनॉमिक्स 8 फीसदी बढ़कर 2,689 रुपये पर चला गया। इसका भी यह एक साल का रिकॉर्ड है।
  • ऑयल इंडिया में 5 फीसदी तेजी। शेयर एक साल के शीर्ष पर।

अब नए सिरे से होगी पूंजीकरण की गणना
सेबी ने सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण की गणना के तरीके को बदल दिया है। एक दिन (वर्तमान में 31 मार्च) के बाजार पूंजीकरण का उपयोग करने के बजाय कंपनियां अब छह माह के लिए औसत बाजार पूंजीकरण का उपयोग करेंगी। यह बदलाव 31 दिसंबर, 2024 से लागू होगा। अनुपालन की रैंकिंग एक जुलाई से 31 दिसंबर तक औसत बाजार पूंजीकरण पर आधारित होगी। इसमें 31 दिसंबर कटऑफ तारीख होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed