फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock market BSE NSE rises Sensex opens up by 455 points Nifty also jumps by 150 points

Stock Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 455 अंक उछलकर खुला, निफ्टी में भी 150 अंक की बढ़त

Thu, 16 Dec 2021 09:20 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 16 Dec 2021 09:20 AM IST
सार

Stock Market Open On Green Mark: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां हरे निशान पर खुला, वहीं एनएसई के निफ्टी ने भी बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 455.40 अंक या 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ 58,243.43 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
Stock market BSE NSE rises Sensex opens up by 455 points Nifty also jumps by 150 points
Sensex

विस्तार

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां हरे निशान पर खुला, वहीं एनएसई के निफ्टी ने भी बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 455.40 अंक या 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ 58,243.43 के स्तर पर खुला। जबकि निफ्टी सूचकांक ने 151.60 अंक या 0.88 फीसदी की तेजी लेकर 17,373 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। 

विज्ञापन

इन शेयरों में दिख रही बढ़त
सेंसेक्स के 30 शेययरें में से पांच में गिरावट, जबकि 25 शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। बढ़त वाले शेयरों में टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक प्रमुख हैं। वहीं सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयर की अगर बात करें तो इनमें बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स, मारुति और सन फार्मा शामिल हैं। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के के 50 शेयरों में 37 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं जबकि 11 गिरावट में हैं। बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, विप्रो और टेक महिंद्रा हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में सन फार्मा, टाटा कंज्यूमर, हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं।

विज्ञापन
लगातार तीन दिन लाल निशान पर बंद
गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन बुधवार को लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। बाजार ने सुस्ती के साथ शुरुआत की थी और दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में लाल निशान पर बंद हुआ था। कारोबार के खत्म होने पर बीएसई का सेंसेक्स 329 अंक टूटकर 58 हजार के स्तर के नीचे आकर 57,788 के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई के निफ्टी भी 103 अंक फिसलकर 17,221 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed