{"_id":"61ade3494335ac7bff3c0fc8","slug":"stock-market-broke-amid-omicron-panic-sensex-fell-949-points-nifty-close-at-16900-level-bse-nse-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: ओमिक्रॉन की दहशत के बीच बुरी तरह टूटा बाजार, सेंसेक्स 949 अंक लुढ़का, निफ्टी 16900 के स्तर पर बंद","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: ओमिक्रॉन की दहशत के बीच बुरी तरह टूटा बाजार, सेंसेक्स 949 अंक लुढ़का, निफ्टी 16900 के स्तर पर बंद
Mon, 06 Dec 2021 03:48 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 06 Dec 2021 03:48 PM IST
सार
Stock Market Crashed: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार भारी गिरावट देखी जा रही है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स करीब 949 अंक गिरकर बंद हुआ। इस भारी गिरावट के बाद यह सूचकांक 57,000 से नीचे आ गया है और 56,747.14 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
विस्तार
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार पर फिर कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट की दहशत देखने को मिली। इसके चलते बाजार शुरुआती तेजी को अंत तक बरकरार नहीं रख पाया और कारोबार खत्म होने पर भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स करीब 949.32 अंक गिरकर 57,000 से नीचे आ गया। यह टूटकर 56,747.14 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई के निफ्टी में भी करीब 284.45 अंक की गिरावट आई और यह 17000 के स्तर से नीचे पहुंचकर 16,912.25 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सेंसेक्स के सभी 30 शेयर गिरावट दर्ज
सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। सबसे ज्यादा गिरावट इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयरों में है। इन सभी शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। इसके अलावा निफ्टी पर सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। अइाईटी इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा की गिरकर कारोबार कर रहा है। वहीं ऑटो, एफएमसीजी और फार्मा में भी करीब 1.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
हरे निशान पर हुई थी शुरुआत
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स जहां 88 अंकों की बढ़त के साथ खुला था, वहीं निफ्टी ने भी मामूली बढ़त के साथ शुरुआत की थी। सेंसेक्स 1.31 फीसदी बढ़त के साथ 57,778.01 के स्तर पर खुला था, जबकि निफ्टी 12.35 अंक या 0.07 फीसदी की तेजी से 17,209.05 के स्तर पर खुला था।
विज्ञापन
खुलने के साथ ही शुरू हुई थी गिरावट
गौरतलब है कि देश में ओमिक्रॉन की आहट के साथ ही शुक्रवार को शेयर बाजार धड़ाम हो गया था। कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 764.83 अंक या 1.31 फीसदी फिसलकर 58 हजार के नीचे पहुंचकर 57,696.46 के स्तर पर बंद हुआ। आज का कारोबार शुरू होने के महज तीन घंटे के कारोबार के दौरान बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 457 अंक की गिरावट आ चुकी थी और यह 57,238 के स्तर पर पहुंच गया था।