Sone Chandi Ka Bhav: सोना 90 रुपये कमजोर हुआ, चांदी की कीमत 374 रुपये लुढ़की
Sone Chandi Ka Bhav: शुक्रवार को सोने की कीमतों में 90 रुपये की नरमी देखने को मिली। वहीं, चांदी की कीमतों में 374 रुपये की कमजोरी दिखी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर इलाके में शुक्रवार को सोने की कीमतों में 90 रुपये की नरमी देखने को मिली। वहीं, चांदी की कीमतों में 374 रुपये की कमजोरी दिखी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार दिल्ली और एनसीआर के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 52915 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से बिक रहा है।
इससे पिछले कारोबारी सीजन में सोना 53,005 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से बिक रहा था।
चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार को प्रति किलो 374 रुपये की कमजोरी देखने को मिली। चांदी फिलहाल 59,166 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। इससे पिछले कारोबारी दिन चांदी 59,540 रुपये की दर पर कारोबार कर रही थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों सपाट ढंग से कारोबार कर रहे हैं। वहां सोना 1789 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 20.37 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर से ट्रेड कर रही है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल के अनुसार यूएस फेड के निर्देशों को देखते हुए और महंगाई का असर हल्का होने से डॉलर में नरमी आई है इस कारण सोना और चांदी भी सपाट ढंग से कारोबार कर रही है।