{"_id":"604755b58ebc3ecbad66b437","slug":"silver-gold-price-today-9-march-2021-gold-gains-marginally-silver-jumps-rs-553","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोने में मामूली बढ़त, चांदी 553 रुपये हुई महंगी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोने में मामूली बढ़त, चांदी 553 रुपये हुई महंगी
Tue, 09 Mar 2021 04:32 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 09 Mar 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने में मामूली बढ़त आई। यह 35 रुपये बढ़कर 43,996 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोना पिछले कारोबार में 43,961 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई तेजी का असर घरेलू बाजार में दिखा।
विज्ञापन
553 रुपये महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो यह 553 रुपये बढ़कर 65,621 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी 65,068 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,696 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी की कीमत 25.50 डॉलर प्रति औंस पर थी।
विज्ञापन
कीमत में उतार-चढ़ाव के प्रमुख कारण
अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव, बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और इससे संबंधित प्रतिबंध, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिश्रित आर्थिक डाटा और अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों से सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव आता है। विश्लेषकों का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों में सोने की कीमत पर सबसे बड़ा कारक वैक्सीन के मोर्चे पर प्रगति है।
विज्ञापन
2020 में 25 फीसदी बढ़ा था सोना
कोरोना के आर्थिक प्रभाव का मुकाबला करने के लिए साल 2020 में बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन से सोने को फायदा हुआ था। 2020 में यह 25 फीसदी बढ़ा था। महंगाई और मुद्रा में गिरावट के खिलाफ सोने को बचाव के रूप में देखा जाता है। चांदी की बात करें, तो इस दौरान इसमें 50 फीसदी की तेजी आई थी।
देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 फीसदी से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। डब्ल्यूजीसी की 2020 की सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन और बहुमूल्य धातुओं के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बीच सोने की मांग में गिरावट आई।