फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 28 October 2020 latest price MCX Gold prices today fall silver rates also drop

Gold Silver Price: सोने-चांदी की वायदा कीमत में गिरावट, जानिए कितना हुआ दाम

Wed, 28 Oct 2020 10:39 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 28 Oct 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 28 October 2020 latest price MCX Gold prices today fall silver rates also drop
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में संघर्ष जारी रहा क्योंकि वैश्विक बाजारों में भी कीमती धातु फिसली। एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 0.2 फीसदी गिरकर 50,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गया, जबकि चांदी की दर 0.5 फीसदी गिरकर 61,978 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में एमसीएक्स पर सोना वायदा फ्लैट समाप्त हुआ था, जबकि चांदी 0.6 फीसदी तक बढ़ गई थी। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में अमेरिकी चुनाव से पहले प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद के बीच आज सोने की कीमत कम हुई। साथ ही मजबूत अमेरिकी डॉलर का भी सोने पर प्रभाव रहा। हाजिर सोना 0.1 फीसदी गिरकर 1,905.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि डॉलर सूचकांक प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले 0.22 फीसदी ऊपर था।
विज्ञापन


अन्य कीमती धातुओं में चांदी 1 फीसदी गिरकर 24.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि प्लैटिनम 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 878.15 डॉलर पर बंद हुआ।

ETF का प्रवाह अस्थिर रहा क्योंकि अमेरिकी चुनाव से पहले निवेशक सतर्क रहे। दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग मंगलवार को 0.23 फीसदी बढ़कर 1,266.72 टन हो गई। दुनिया के कुछ हिस्सों में आर्थिक गतिविधियों पर बिगड़ती महामारी के प्रभाव से इक्विटी बाजार दबाव में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में बढ़ेगी मांग
भारत में इस साल वैश्विक स्तर के अनुरूप सोने की कीमतें 25 फीसदी बढ़ी हैं। विश्लेषकों को उम्मीद है कि अमेरिकी डॉलर और सामान्य बाजार जोखिम धारणा में तेजी के आधार पर सोने की कीमत में गिरावट बनी रहेगी। विश्लेषकों के उम्मीद जताई कि भारत में सोने की मांग त्योहारी सीजन में बढ़ेगी। सोना व्यापक प्रोत्साहन उपायों से प्रभावित होता है क्योंकि इसे व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed