{"_id":"598afb884f1c1b447d8b46bf","slug":"share-markets-fall-for-the-third-consecutive-day-sensex-tumbles-216-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 216 अंक टूटा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 216 अंक टूटा
एजेंसी/भाषा
Updated Wed, 09 Aug 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजारों में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट का सिलसिला कायम रहा। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 216 अंक टूटकर 32,000 अंक से नीचे आ गया।
बाजार के जानकारों के अनुसार उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को लेकर अमेरिका उत्तर कोरिया के बीच तनाव बढ़ने का असर बाजारों पर पड़ा है। स्थानीय बाजारों में स्वास्थ्य सेवा, वाहन और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। कुछ कंपनियों के जून तिमाही के कमजोर नतीजों से भी बाजार में बिकवाली दबाव देखने को मिला।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 216.35 अंक या 0.68 प्रतिशत के नुकसान से 31,797.84 अंक पर आ गया। यह इसका 18 जुलाई के बाद का निचला स्तर है। इससे पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स 527.57 अंक टूटा था।
विज्ञापन
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी दबाव में रहा और अंत में 70.50 अंक या 0.71 प्रतिशत के नुकसान से 9,908.05 अंक पर आ गया। कारोबार के दौरान एक समय यह 9,893.05 अंक के निचले स्तर तक आ गया था। एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख था। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नीचे चल रहे थे।