फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market update sensex gains nifty also stronger share market closing today

Share Market Update: सेंसेक्स में 402 अंकों की उछाल, निफ्टी 18600 के पार पहुंचकर बंद हुआ

Wed, 14 Dec 2022 03:08 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 14 Dec 2022 03:08 PM IST
सार

Share Market Closing Today: मंगलवार के दिन बैंक निफ्टी 43983 पर पहुंचा जो इसमें नया ऑल टाइम हाई है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 24 तेजी के साथ बंद हुए जब छह शेयरों में में कमजोरी दिखी। सोमवार के कारोबारी सेशन में बजाज फाइनेंसश् इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयरों में मजबूती दिखी जबकि नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, मारुति और टाइटन के शेयरों में कमजोरी दिखी।

विज्ञापन
share market update sensex gains nifty also stronger share market closing today
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में हरियाली दिखी। मंगलवार को सेंसेक्स 402 अंकों की तेजी के साथ 62533 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 110 अंकों की तेजी के साथ 18608 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में पीएसयू बैंक, आईटी, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में बढ़त दिखी। इस दौरान बैंक निफ्टी 237 अंकों की बढ़त के साथ 43946 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

मंगलवार को बैंक निफ्टी 43983 के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचा

share market update sensex gains nifty also stronger share market closing today
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

कंपनी

शेयर प्राइस

बदलाव

% बदलाव

यस बैंक

23.95

2.9

13.78

आइडिया

10.11

-0.15

-1.46

सेंट्रल बैंक

39.6

5.9

17.51

बैंक ऑफ महाराष्ट्र

32.65

3.1

10.49


मंगलवार के दिन बैंक निफ्टी 43983 पर पहुंचा जो इसमें नया ऑल टाइम हाई है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 24 तेजी के साथ बंद हुए जब छह शेयरों में में कमजोरी दिखी। सोमवार के कारोबारी सेशन में बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयरों में मजबूती दिखी जबकि नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, मारुति और टाइटन के शेयरों में कमजोरी दिखी। भारतीय रुपये में मंगलवार को 27 पैसे की गिरावट दर्ज की गई। यह डॉलर के मुकाबले 82.80 के स्तर पर बंद हुआ। यह बीते छह हफ्तों में रुपये का सबसे कमजोर प्रदर्शन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आशावादी वैश्विक संकेतों से बाजार को मिली बढ़त

share market update sensex gains nifty also stronger share market closing today
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay

जियोजित फाइनेंशियल के रिसर्च हेड विनोद नायर के अनुसार, "अनुकूल घरेलू मैक्रो नंबरों और आशावादी वैश्विक संकेतों के आधार पर, घरेलू सूचकांकों ने हरे निशान पर दिन की शुरुआत की। पीएसयू बैंकों ने बाजार में बढ़त का नेतृत्व किया, जबकि आईटी सेक्टर की गिरावट जारी रही। आरबीआई के अनुसार खुदरा मुद्रास्फीति दर तेजी से घटकर 5.88% हो गई और यह आरबीआई के सहिष्णुता बैंड के भीतर आ गया है। इसका बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। हालांकि, औद्योगिक उत्पादन में अप्रत्याशित गिरावट से कुछ आशंकाएं भी उभरीं। अब अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़े जो फेड की मौद्रित नीति की घोषणा से पहले आने है उससे फेड के नीतिगत रुख से संबंधित संकेत मिलेंगे।"

विज्ञापन

20 दिनों के SMA के ऊपर बंद हुआ बाजार

share market update sensex gains nifty also stronger share market closing today
शेयर बाजार - फोटो : iStock

वहीं कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड (रिटेल) श्रीकांत चौहान के अनुसार बाजार शॉर्ट कवरिंग के कारण मजबूत स्थिति में रहा। खुदरा मुद्रास्फीति 11 महीने के निचले स्तर पर आ गई है इससे उम्मीद बढ़ी है कि रेपो रेट्स की वृद्धि में कमी आएगी या इसे घटाया जाएगा।  इसके अलावा, अमेरिकी बाजारों में मजबूती के कारण भी बाजार को बढ़ मिली। तकनीकी रूप से, बाजार ने न केवल 20 दिन के एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) स्तर को पुनः प्राप्त किया, बल्कि इसके ऊपर बंद भी हुआ, जो मोटे तौर पर सकारात्मक है। निकट भविष्य में अपट्रेंड बनावट जारी रहने की संभावना है और 18700-18725 बुल्स के लिए अगला प्रतिरोध क्षेत्र होगा। दूसरी ओर, 18450 का स्तर टूटने के बाद बिकवाली देखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed