फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market today sensex nifty opened higher all sectors in green mark

बाजार में जारी बढ़त का सिलसिला, 547 अंक उछलकर 36000 के करीब कारोबार कर रहा सेंसेक्स

Thu, 02 Jul 2020 02:38 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 02 Jul 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
share market today sensex nifty opened higher all sectors in green mark
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में बढ़त देखी जा रही है। दोपहर 2.30 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 547.04 अंक यानी 1.54 फीसदी ऊपर 35961.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.50 फीसदी यानी 156.90 अंकों की बढ़त के साथ 10586.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 289 अंक (0.82 फीसदी) ऊपर 35703.45 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 68.70 अंकों (0.66 फीसदी) की तेजी के साथ 10498.75 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों का हाल
बुधवार को अमेरिका का बाजार डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 77.91 अंकों की गिरावट के साथ 25,734.97 पर बंद हुआ था। वहीं एसएंडपी 500 15.57 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ था। नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स भी 95.86 अंकों की तेजी के साथ 10,154.63 पर बंद हुआ था। यूरोप के सभी प्रमुख बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। आज एशिया के ज्यादातर बाजार बढ़त के साथ खुले। जापान का निक्केई 144.50 अंकों की तेजी के साथ 22.266.23 पर, हांगकांग का हैंगसैंग 368.31 अंकों की तेजी के साथ 24,795.50 अंक पर है।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज कोटक बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर बढ़त पर खुले। शीर्ष शेयरों में एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एम एंड एम, बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो, एल एंड टी, जी लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, गेल और एसबीआई शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें मीडिया, एफएमसीजी, फार्मा, ऑटो, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक, आईटी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सुबह 9.11 बजे सेंसेक्स 189.55 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के बाद 35604 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 63 अंक यानी 0.60 फीसदी ऊपर 10493.05 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.43 फीसदी की तेजी के साथ 498.65 अंक ऊपर 35414.45 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.24 फीसदी बढ़कर 127.95 अंक ऊपर 10430.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 


बुधवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त पर हुई था। सेंसेक्स 37.84 अंक यानी 0.11 फीसदी ऊपर 34953.64 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.17 फीसदी यानी 17.20 अंकों की बढ़त के साथ 10319.30 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed