फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market today Opening in red mark on thursday sensex below 40000

बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, 410 अंक लुढ़ककर 39,500 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स

Thu, 27 Feb 2020 10:54 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 27 Feb 2020 10:54 AM IST
सार

  • गुरुवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
  • सुबह 10:47 बजे सेंसेक्स 410.68 अंकों की गिरावट के बाद 39,478.28 के स्तर पर था। 
  • डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.65 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Share Market today Opening in red mark on thursday sensex below 40000
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह 10:47 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 410.68 अंक यानी 1.03 फीसदी की गिरावट के बाद 39,478.28 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 124.60 अंक यानी 1.07 फीसदी की गिरावट के बाद 11,553.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन

157.83 अंकों की गिरावट पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 157.83 अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के बाद 39,731.13 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 39.90 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के बाद 11,638.60 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन

इसलिए आई गिरावट

चीन के बाहर भी कोरोनावायरस की फैलने के चलते वैश्विक बाजार में गिरावट का दौर जारी है। इसकी वजह से निवेशक बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। लगातार पांच दिनों से बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर) में भी विकास दर 4.5 फीसदी पर स्थिर रह सकती है। एसबीआई के अर्थशास्त्रियों ने सरकारी आंकड़े जारी होने के दो दिन पहले बुधवार को यह अनुमान जताया है। इसकी वजह से भी बाजार में गिरावट देखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज यस बैंक, अडाणी पोर्ट्स, हीरो मोटोकॉर्प, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉक्टर रेड्डी, जी लिमिटेड, नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक और एनटीपीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, सिप्ला, इंफ्राटेल, वेदांता लिमिटेड, गेल, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और यूपीएल लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें आईटी, फार्मा, प्राइवेट बैंक, ऑटो, रियल्टी, मीडिया, एफएमसीजी और मेटल शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:11 बजे शेयर मार्केट सपाट स्तर पर था। सेंसेक्स 58.84 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के बाद 39,947.80 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 17.25 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के बाद 11,661.25 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 71.65 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपया सपाट स्तर पर 71.65 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.66 के स्तर पर बंद हुआ था।

बुधवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 

बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार में लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 392.24 अंक यानी 0.97 फीसदी की गिरावट के बाद 39,888.96 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 119.40 अंक यानी 1.01 फीसदी की गिरावट के बाद 11,678.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 385.17 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट के बाद 39,896.03 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 84.55 अंक यानी 0.72 फीसदी की गिरावट के बाद 11,713.35 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed