फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark sensex up by 834 points all sectors ended high

Sensex Nifty Today: बाजार में जोरदार उछाल, 834 अंक ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स, सभी सेक्टर्स हरे निशान पर

Tue, 19 Jan 2021 03:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 19 Jan 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark sensex up by 834 points all sectors ended high
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

दो दिन की गिरावट के बाद आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार तेजी से साथ खुला था और दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद यह हरे निशान पर बंद हुआ। सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 834.02 अंक यानी 1.72 फीसदी की जोरदार बढ़त के साथ 49398.29 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 239.85 अंक (1.68 फीसदी) की बढ़त के साथ 14521.15 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 252.16 अंक या 0.51 फीसदी के लाभ में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 86.45 अंक या 0.60 फीसदी चढ़ गया। केंद्रीय बजट से पहले निवेशक निवेश को लेकर चिंतित हैं क्योंकि ज्यादातर बाजार विश्लेषकों के अनुसार, कोरोना के चलते इस बार का बजट उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। इसलिए बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। 
विज्ञापन


13 लाख करोड़ के पार पहुंचा रिलायंस का मार्केट कैप 
बाजार में आई तेजी में देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की अहम भूमिका रही। कंपनी के शेयरों में आज 1.57 फीसदी का उछाल आया और यह 2015 रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को इसमें 2.4 फीसदी की तेजी आई थी। कंपनी शुक्रवार को अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेगी। शेयरों में तेजी के साथ रिलायंस का मार्केट कैप (बाजार पूंजीकरण) एक बार फिर 13 लाख करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है। मौजूदा समय में यह 13.24 लाख करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा मोटर्स, हिंडाल्को, सन पार्मा, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं आईटीसी, टेक महिंद्रा, ब्रिटानिया और एम एंड एम के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, फार्मा, ऑटो, आईटी, बैंक, मीडिया, प्राइवेट बैंक, मेटल, रियल्टी और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं।

2020 में बाजार में जारी रही उठा-पटक
शेयर बाजारों के लिए साल 2020 काफी घटनाक्रमों वाला रहा। मार्च 2020 में भारत में कोरोना वायरस महामारी ने दस्तक दी। कोरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। मार्च में जहां शेयर बाजार धड़ाम हुआ था, वहीं साल के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी ने 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली। 

बढ़त पर खुला था बाजार
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 359.64 अंक (0.74 फीसदी) की बढ़त के साथ 48,923.91 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 100.10 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 14,381.40 के स्तर पर खुला था। 


सोमवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 470.40 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 48564.27 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 152.40 अंक (1.06 फीसदी) की गिरावट के साथ 14281.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed