{"_id":"5ff832028ebc3e33bf2f5b08","slug":"share-market-sensex-nifty-today-closing-indian-benchmark-sensex-settled-at-record-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Nifty Today: शेयर बाजार: रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी जोरदार उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Nifty Today: शेयर बाजार: रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी जोरदार उछाल
Fri, 08 Jan 2021 03:50 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 08 Jan 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंफोसिस, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी और सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार को मजबूती मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.01 फीसदी की बढ़त के साथ 689.19 अंक ऊपर 48782.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 209.90 अंक (1.48 फीसदी) की तेजी के साथ 14347.25 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण रिकॉर्ड स्तर पर
देश के प्रमुख शेयर बाजार बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़कर उच्चतम स्तर 195.21 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। बाजार में दो दिनों की गिरावट के बाद एक बार फिर तेजी के रुख के चलते यह बढ़त हुई। पिछले साल सेंसेक्स में 15.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि इस दौरान बाजार में जोरदार गिरावट और जोरदार तेजी, दोनों देखने को मिली।
विज्ञापन
बजट से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव
केंद्रीय बजट से पहले निवेशक निवेश को लेकर चिंतित हैं क्योंकि ज्यादातर मार्केट विश्लेषकों के अनुसार, कोरोना के चलते इस बार का बजट उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। इसलिए बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज मारुति, टेक महिंद्रा, विप्रो, यूपीएल और इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं भारती एयरटेल, हिंडाल्को, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील और गेल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मेटल और पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, आईटी, फार्मा, बैंक, मीडिया, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज और ऑटो शामिल हैं।
2020 में बाजार में जारी रही उठा-पटक
शेयर बाजारों के लिए साल 2020 काफी घटनाक्रमों वाला रहा। मार्च 2020 में भारत में कोरोना वायरस महामारी ने दस्तक दी। कोरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। मार्च में जहां शेयर बाजार धड़ाम हुआ था, वहीं साल के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी ने 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली।
बढ़त पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 333.85 अंक ऊपर 48,427.17 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.69 फीसदी के उछाल के साथ 14,234.40 के स्तर पर था। इसके बाद घरेलू शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा। दोपहर 12.57 बजे सेंसेक्स 486.98 अंक (1.01 फीसदी) ऊपर 48,590.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 151.30 अंक (1.07 फीसदी) ऊपर 14,288.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 80.74 अंक नीचे 48093.32 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 8.90 अंक (0.06 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 14137.35 के स्तर पर बंद हुआ था।