फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark ended in green mark on 5 february sensex above 50700

Sensex Nifty Today: बजट और RBI की घोषणाओं से बढ़त पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाया रिकॉर्ड

Fri, 05 Feb 2021 03:47 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 05 Feb 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark ended in green mark on 5 february sensex above 50700
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

एक फरवरी 2021 को पेश हुए बजट के दिन से ही घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी जारी है। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स पहली बार 51 हजार के पार और निफ्टी पहली बार 15 हजार के ऊपर पहुंचा। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों की घोषणा और दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी उच्चतम स्तर से नीचे आ गए। अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 117.34 अंक यानी 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 50731.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28.60 अंक (0.19 फीसदी) की बढ़त के साथ 14,924.25 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


रेपो रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव 
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यह चार फीसदी पर बरकरार है। एमपीसी ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। यानी ग्राहकों को ईएमआई या लोन की ब्याज दरों पर नई राहत नहीं मिली है। केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रिवर्स रेपो रेट को भी 3.35 फीसदी पर स्थिर रखा गया है। इसके साथ ही बैंक रेट में भी कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया गया है। यह 4.25 फीसदी पर है। मार्जिनल स्टैंडिंग फसिलिटी (MSF) रेट भी 4.25 फीसदी पर है। रिजर्व बैंक ने अगले वित्त वर्ष 2021-22 में देश की जीडीपी में 10.5 फीसदी की तेजी का अनुमान लगाया है। 
विज्ञापन


एसबीआई के शेयर में जोरदार उछाल
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में जगह बना ली है। इसका बाजार पूंजीकरण आज सुबह 3.64 लाख करोड़ रुपये हो गया था। इसके साथ ही एयरटेल अब 11वें स्थान पर पहुंच गई है। आज भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर बीएसई पर 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गए। 387 के स्तर पर खुलने के बाद यह 11.24 फीसदी के उछाल के साथ 395 के स्तर पर बंद हुआ। अंत में एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 3.51 लाख करोड़ रुपये हो गया। गुरुवार को यह 10 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 355.10 रुपये पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्थशास्त्रियों और बाजार विश्लेषकों का मानना है कि सोमवार को पेश किया गया बजट एक साहसिक और वृद्धि-उन्मुख बजट है। दो सरकारी बैंकों के निजीकरण और भूमि जैसी परिसंपत्तियों के मौद्रीकरण के प्रस्ताव को भी बाजार ने सकारात्मक माना है। इसके बाद सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल देखा गया और यह उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एसबीआई, टाटा स्टील, डिविस लैब, कोटक महिंद्रा बैंक और डॉक्टर रेड्डी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, यूपीएल और मारुति के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, प्राइवेट बैंक, ऑटो और मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, रियल्टी, बैंक, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं।

बढ़त पर खुला था बाजार
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 212.90 अंक (0.42 फीसदी) की तेजी के साथ 50,827.19 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 59.50 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 14,955.15 के स्तर पर खुला था। 


गुरुवार को रिकॉर्ड स्तर बंद हुआ था सेंसेक्स 
गुरुवार को 358.54 अंक यानी 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 50614.29 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 105.70 अंक (0.71 फीसदी) की बढ़त के साथ 14,895.65 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed