फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market sensex nifty closing on thursday on flat note

शुरुआती बढ़त गंवाकर सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, 44 पैसे टूटा रुपया

Thu, 03 Sep 2020 03:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 03 Sep 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
share market sensex nifty closing on thursday on flat note
शेयर बाजार - फोटो : PTI

वैश्विक संकेतों में नरमी के चलते घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया और सेंसेक्स-निफ्टी में सीमित दायरे में कारोबार देखा गया। शुरुआती बढ़त गंवाकर घरेलू बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 95.09 अंक नीचे 38990.94 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 11535.75 के स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और उन्होंने सकल आधार पर 990.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

विज्ञापन


44 पैसे टूटा रुपया 
घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के चलते गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे गिरकर 73.47 (अनंतिम) के भाव पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 73.23 पर खुला और आगे गिरावट दर्शाता हुआ अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले करीब 44 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 73.47 पर बंद हुआ। इस तरह दिन के कारोबार के दौरान रुपये में 44 पैसे की गिरावट आई। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.03 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंफ्राटेल, ग्रासिम, टाइटन, यूपीएल और विप्रो के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और हिंडाल्को के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फाइनेंशियल सर्विसेज, बैंक, मेटल, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, पीएसयू बैंक और मीडिया लाल निशान पर बंद हुए। वहीं आईटी, एफएमसीजी, ऑटो और फार्मा में तेजी दर्ज की गई।

हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई थी। सेंसेक्स 125.85 अंक यानी 0.32 फीसदी ऊपर 39211.88 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.27 फीसदी यानी 31.20 अंकों की बढ़त के साथ 11566.20 के स्तर पर खुला था।


पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 185.23 अंक ऊपर 39086.03 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.63 फीसदी ऊपर 62.50 अंकों की बढ़त के साथ 11542.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed