फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market sensex nifty closing on positive note rupee higher by 10 paise against dollar

बढ़त पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, डॉलर के मुकाबले रुपये में 10 पैसे की तेजी

Wed, 30 Sep 2020 03:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 30 Sep 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
share market sensex nifty closing on positive note rupee higher by 10 paise against dollar
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 94.71 अंक ऊपर 38067.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.04 फीसदी (4.10 अंक) की मामूली बढ़त के साथ 11226.50 के स्तर पर बंद हुआ। निवेशकों की नजर इस हफ्ते की आर्थिक गतिविधियों पर है।

विज्ञापन


एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के मुद्रा शोध प्रमुख राहुल गुप्ता ने कहा कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए पहली बहस में स्पष्ट रूप से डोनाल्ड ट्रंप ने कमजोर प्रदर्शन किया और यह परिणाम बाजार के अनुरूप था। 
विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे बढ़ा
घरेलू शेयर बाजार के सकारात्मक रुख के चलते रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे बढ़कर 73.76 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.81 पर खुली, और उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के अंत में 73.76 पर बंद हुई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की बढ़त को दर्शाता है। रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 73.86 पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने 73.69 के उच्चतम स्तर और 73.86 के निचले स्तर को देखा। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 फीसदी बढ़कर 93.96 पर आ गया। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज ग्रासिम, टेक महिंद्रा, टाइटन, नेस्ले इंडिया और डॉक्टर रेड्डी के शेयर हरे निशान पर बंद हुई। वहीं बीपीसीएल, बारती एयरटेल, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज ऑटो, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, पीएसयू बैंक और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक,  एफएमसीजी, फार्मा और मीडिया शामिल हैं।

गिरावट पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 27.21 अंक यानी 0.07 फीसदी नीचे 37946.01 के स्तर पर खुला था और निफ्टी की शुरुआत 0.09 फीसदी यानी 10.30 अंकों की गिरावट के साथ 11212.10 के स्तर पर हुई थी।


पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन घरेलू शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 8.41 अंक नीचे 37973.22 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.05 फीसदी (5.15 अंक) की गिरावट के साथ 11222.40 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed