फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market sensex nifty closing on positive note rupee higher against dollar

Sensex Nifty Today: सकारात्मक वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, रुपये में 28 पैसे की बढ़त

Fri, 25 Sep 2020 03:53 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 25 Sep 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
share market sensex nifty closing on positive note rupee higher against dollar
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख तथा वॉल स्ट्रीट में गुरुवार को लाभ के बाद आज सप्ताह के आखिरी कारोबरी दिन यानी शु्क्रवार को घरेलू शेयर बाजार में बढ़त लौटी और यह हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2.28 फीसदी की बढ़त के साथ 835.06 अंक ऊपर 37388.66 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.26 फीसदी (244.70 अंक) की तेजी के साथ 11050.25 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में खरीदारी
कल के कारोबार में अमेरिका के डाउ जोंस में 52.31 अंकों यानी 0.20 फीसदी की तेजी रही और यह 26,815 के स्तर पर बंद हुआ। नैसडैक में 39.28 अंकों यानी 0.37 फीसदी तेजी रही और यह 10,672 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स में 9.67 अंकों यानी 0.30 फीसदी तेजी रही और यह 3,247 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन


रुपया 28 पैसे की बढ़त के साथ बंद
घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त के चलते निवेशकों की धारणा सुधरने से शुक्रवार को रुपया 28 पैसे की बढ़त के साथ 73.61 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.76 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। बाद में यह 28 पैसे की बढ़त के साथ 73.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को रुपया 32 पैसे टूटकर 73.89 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान रुपया 73.56 प्रति डॉलर के उच्चस्तर तक गया। इसने 73.77 प्रति डॉलर का निचला स्तर भी छुआ। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 94.36 पर पहुंच गया।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज बजाज फिन्सर्व, एचसीएल टेक, सिप्ला, भारती एयरटेल इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुई। वहीं एसबीआई लाइफ, बीपीसीएल और यूपीएल लाल निशान पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, रियल्टी, आईटी, फार्मा, ऑटो, मीडिया, पीएसयू बैंक और मेटल शामिल हैं।

बढ़त पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 358.91 अंक यानी 0.98 फीसदी ऊपर 36912.51 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.79 फीसदी यानी 85.20 अंकों की बढ़त के साथ 10890.75 के स्तर पर खुला था।

 
पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 2.96 फीसदी की गिरावट के साथ 1114.82 अंक नीचे 36553.60 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 2.93 फीसदी (326.30 अंक) की गिरावट के साथ 10805.55 के स्तर पर बंद हुआ था। सत्र के अंत में बीएसई सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 152.71 लाख करोड़ रुपये से घटकर 148.98 लाख करोड़ रुपये रह गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed