फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Sensex Nifty Closing Today Latest News: closing on positive note after dropping on thursday

Sensex Nifty Today: हरे निशान पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, एशियाई शेयर बाजार रहे मिश्रित

Fri, 16 Oct 2020 03:43 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 16 Oct 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
Share Market Sensex Nifty Closing Today Latest News: closing on positive note after dropping on thursday
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद हुआ - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

पिछले कारोबरी सत्र में आई तेज गिरावट के बाद आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में रौनक लौटी और दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद यह हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 254.57 अंक ऊपर 39982.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.70 फीसदी (82.10 अंक) की बढ़त के साथ 11762.45 के स्तर पर बंद हुआ। विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर की आशंका से एशियाई बाजार रहे मिश्रित
कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका तथा अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव व आर्थिक राहत पैकेज से जुड़ी चिंताओं के कारण शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजार मिश्रित रहे। निवेशकों की निगाहें चीन में अगले सप्ताह जारी होने जा रहे आर्थिक आंकड़ों के ऊपर भी लगी रहीं। कारोबार के दौरान जापान और चीन के शेयर बाजार तेजी में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया के बाजार में गिरावट रही। 
विज्ञापन


अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में गिरावट का रुख जारी रहा और एसएंडपी 500 लगातार तीसरे सप्ताह नुकसान में रहा। जापान का निक्केई कारोबार के दौरान 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 23,523.37 अंक पर चल रहा था। हांगकांग का हैंगसेंग 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ 24,363.70 अंक पर था। चीन का शंघाई कम्पोजिट 3,332.05 अंक पर लगभग अपरिवर्तित था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 में 0.2 फीसदी की गिरावट रही और 6,196.10 अंक पर रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी 0.6 फीसदी गिरकर 2,346.88 अंक पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा स्टील, बीपीसीएल, हिंडाल्को और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं यूपीएल, एचसीएल टेक, एम एंड एम, एशियन पेंट्स और रिलायंस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, ऑटो, मेटल, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और रियल्टी शामिल हैं। 

बढ़त पर खुला था बाजार
सेंसेक्स की शुरुआत 261.39 अंक ऊपर 39,989.80 के स्तर पर हुई थी और निफ्टी की शुरुआत 47.05 अंक ऊपर 11,727.40 पर हुई थी। कल बाजार में आई गिरावट से निवेशकों को करीब तीन लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। 


पिछले कारोबारी दिन भारी गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। सेंसेक्स 2.61 फीसदी की गिरावट के साथ 1066.33 अंक नीचे 39728.41 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 2.43 फीसदी (290.70 अंक) की गिरावट के साथ 11680.35 के स्तर पर बंद हुआ था। कल बाजार में आई गिरावट से निवेशकों को करीब तीन लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed