फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market sensex nifty closing on negative note for sixth day sensex lower by 1114 points

बाजार में कोहराम: सेंसेक्स 1114 और निफ्टी 326 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे पैसे

Thu, 24 Sep 2020 03:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 24 Sep 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
share market sensex nifty closing on negative note for sixth day sensex lower by 1114 points
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। आज भी बाजार में बिकवाली का सिलसिला जारी रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2.96 फीसदी की गिरावट के साथ 1114.82 अंक नीचे 36553.60 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.93 फीसदी (326.30 अंक) की गिरावट के साथ 10805.55 के स्तर पर बंद हुआ। सत्र के अंत में बीएसई सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 152.71 लाख करोड़ रुपये से घटकर 148.98 लाख करोड़ रुपये रह गया।

विज्ञापन


पिछले छह कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स करीब 3000 अंक गिर चुका है और निवेशकों के 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए हैं। इससे पहले 16 सितंबर को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। निवेशकों के लाखों करोड़ डूब चुके हैं। हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि अभी निवेशकों को शेयर बाजार में निवेश से बचना चाहिए, क्योंकि यह अर्थव्यवस्था की सही स्थिति के बारे में नहीं बता रहा है।
विज्ञापन


गिरावट के कारण
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते यूरोप में दोबारा लॉकडाउन की खबर और वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली के संकेत की वजह से घरेलू मार्केट में भारी गिरावट देखी जा रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के वाइस चेयरमैन रिचर्ड क्लारिडा ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में भारी सुस्ती छा गई है। मांग और जॉब क्रिएशन में भारी गिरावट है। इसलिए सरकार की ओर से प्रोत्साहन पैकेज की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों से घरेलू बाजार प्रभावित
बुधवार को वैश्विक बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.92 फीसदी गिरावट के साथ 525.05 अंक नीचे 26,763.10 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 3.16 फीसदी की टूटकर 353.04 अंक नीचे 10,833.30 पर बंद हुआ। एसएंडपी 2.37 फीसदी गिरकर 78.65 अंक नीचे 3,236.92 के स्तर पर बंद हुआ था। एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली। चीन का शंघाई कंपोजिट 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ 49.59 अंक नीचे 3230.12 के स्तर पर बंद हुआ था। 

रुपये में 32 पैसे की गिरावट
आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे की गिरावट के साथ 73.89 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के साथ 73.82 पर खुला और अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले रुपया 32 पैसे की गिरावट के साथ 73.89 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 73.57 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 

दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने 73.75 के ऊपरी स्तर और 73.96 के निचले स्तर को देखा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि छह प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 फीसदी की तेजी के साथ 94.42 हो गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 3,912.44 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज हिंदुस्तान यूनिलीवर, जी लिमिटेड और इंफ्राटेल के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, ग्रासिम, टीसीएस, टेक महिंद्रा, यूपीएल, एम एंड एम, टाटा स्टील और आईओसी शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, रियल्टी, आईटी, फार्मा, ऑटो, मीडिया, पीएसयू बैंक और मेटल शामिल हैं।

गिरावट पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 487.43 अंक (1.29) फीसदी नीचे 37180.99 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 135.50 अंक (1.22 फीसदी) की गिरावट के साथ 10996.35 के स्तर पर खुला था।
 इसके बाद बाजार में बिकवाली जारी रही। सुबह 10.15 बजे सेंसेक्स 545.15 अंक यानी 1.45 फीसदी नीचे 37123.27 के स्तर पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 1.41 फीसदी यानी 156.85 अंकों की गिरावट के साथ 10975 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 65.66 अंक नीचे 37668.42 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.20 फीसदी (21.80 अंक) की गिरावट के साथ 11131.85 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed