{"_id":"5f6b218dd05a9d61924300ef","slug":"share-market-sensex-nifty-closing-on-negative-note-for-fifth-day-rupee-higher-against-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में लगातार पांचवे दिन गिरावट, रुपया मजबूती के साथ बंद","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में लगातार पांचवे दिन गिरावट, रुपया मजबूती के साथ बंद
Wed, 23 Sep 2020 03:51 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 23 Sep 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार में गिरावट
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार पांचवे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर वैश्विक रुख के साथ आर्थिक पुनरुद्धार को लेकर चिंता के बीच निवेशक बाजार में बिकवाली कर रहे हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 65.66 अंक नीचे 37668.42 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.20 फीसदी (21.80 अंक) की गिरावट के साथ 11131.85 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए फिर से पाबंदी लगाने की चर्चा को देखते हुए वैश्विक आर्थिक पुनरुद्धार के समय को लेकर संदेह उभरा है।
विज्ञापन
रुपया एक पैसे की मजबूती के साथ बंद
घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के बीच निवेशकों के सतर्क रुख के चलते रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे की बढ़त के साथ 73.57 (अनंतिम) के भाव पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के साथ 73.59 पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान उसमें एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ। रुपया अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे की बढ़त के साथ 73.57 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने 73.49 के ऊपरी स्तर और 73.63 के निचले स्तर को देखा। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की गिरावट के साथ 73.58 पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती से भी घरेलू मुद्रा पर दबाव बना। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 फीसदी गिरकर 41.64 डालर प्रति बैरल पर था।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एक्सिस बैंक, कोल इंडिया, गेल, एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर हरे निशान पर बंद हुई। वहीं इंफ्राटेल, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, जी लिमिटेड और इंडसइंड बैंक लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी और रियल्टी हरे निशान पर बंद हुए। वहीं आईटी, फार्मा, ऑटो, मीडिया, पीएसयू बैंक और मेटल लाल निशान पर।
बढ़त पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 297.09 अंक यानी 0.79 फीसदी ऊपर 38031.17 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.73 फीसदी यानी 81.95 अंकों की बढ़त के साथ 11235.60 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 300.06 अंक नीचे 37734.08 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.86 फीसदी (96.90 अंक) की गिरावट के साथ 11153.65 के स्तर पर बंद हुआ था।