फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex and Nifty Today closing Indian benchmark ended higher

बाजार में जोरदार तेजी: 584 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 15 हजार के पार हुआ बंद

Tue, 09 Mar 2021 03:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 09 Mar 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex and Nifty Today closing Indian benchmark ended higher
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 584.41 अंक यानी 1.16 फीसदी ऊपर 51025.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 142.20 अंक यानी 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 15098.40 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह सेंसेक्स 1,305.33 अंक या 2.65 फीसदी के लाभ में रहा।

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एसबीआई लाइफ, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और टेक महिंद्रा के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गेल, बीपीसीएल, टाटा स्टील, आईओसी और पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फाइनेंस सर्विसेज, एफएमसीजी, ऑटो, प्राइवेट बैंक और रियल्टी लाल निशान पर बंद हुए। वहीं मीडिया, पीएसयू बैंक, आईटी, बैंक, फार्मा और मेटल हरे निशान पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिसिल ने जारी किया भारत की GDP का अनुमान 
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है। एक वेबिनार में क्रिसिल के प्रमुख अर्थशास्त्री डीके जोशी ने कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से जोखिम अब भी बना हुआ है, लेकिन वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में व्यापक सुधार की उम्मीद है। आगे उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष के अंत में आर्थिक वृद्धि दर कोरोना के पहले के स्तर तक पहुंच सकती है।

पिछले सप्ताह आठ कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण 
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह 1.94 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। वहीं एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

बढ़त के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 462.11 अंक (0.92 फीसदी) की तेजी के साथ 50,903.18 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 139.20 अंक यानी 0.93 फीसदी ऊपर 15,095.40 के स्तर पर खुला था। 


सोमवार को मामूली बढ़त पर बंद हुआ था बाजार 
सोमवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रहा और अंत में यह मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 35.75 अंक यानी 0.07 फीसदी की तेजी के साथ 50441.07 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 18.10 अंक यानी 0.12 फीसदी नीचे 14956.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed