{"_id":"606c33278ebc3edb546476c1","slug":"share-market-sensex-and-nifty-today-6-april-2021-closing-indian-benchmark-ended-little-higher","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार: 49200 के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार: 49200 के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली उछाल
Tue, 06 Apr 2021 03:38 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 06 Apr 2021 03:38 PM IST
सार
- आज सेंसेक्स 42.07 अंक यानी 0.09 फीसदी ऊपर 49201.39 के स्तर पर बंद हुआ।
- शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 77.68 अंकों (0.16 फीसदी) की तेजी के साथ 49237.00 के स्तर पर खुला था।
- बीते सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,021.33 अंक या दो फीसदी चढ़ा था।
विज्ञापन
शेयर मार्केट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन बाजार में मामूली तेजी आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 42.07 अंक यानी 0.09 फीसदी ऊपर 49201.39 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.70 अंक यानी 0.31 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 14683.50 के स्तर पर बंद हुआ। कम कारोबारी सत्र वाले बीते सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,021.33 अंक या दो फीसदी चढ़ा था।
विज्ञापन
इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा, वृहद आर्थिक आंकड़ों, कोविड-19 संक्रमण के रुख और वैश्विक संकेतों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों ने कहा कि कंपनियों के तिमाही नतीजों का सत्र अप्रैल मध्य से शुरू होगा। ऐसे में इससे पहले बाजार में कुछ एकीकरण देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इस सप्ताह विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े आने हैं। इससे भी बाजार की धारणा पर असर होगा।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज अडाणी पोर्ट्स, टाटा कंज्यूमर, एसबीआई लाइफ, एशियन पेंट्स और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं पावर ग्रिड, ग्रासिम, इचर मोटर्स, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज प्राइवेट बैंक, मीडिया, पीएसयू बैंक और बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, आईटी, फार्मा, रियल्टी, ऑटो, फाइनेंस सर्विसेज और एफएमसीजी शामिल हैं।
हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 77.68 अंकों (0.16 फीसदी) की तेजी के साथ 49237.00 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 5.40 अंक यानी 0.04 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 14643.20 के स्तर पर खुला था।
सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
सोमवार को सेंसेक्स 870.51 अंक यानी 1.74 फीसदी नीचे 49159.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 229.55 अंक यानी 1.54 फीसदी की गिरावट के साथ 14637.80 के स्तर पर बंद हुआ था।