फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex and Nifty Today 5 may 2021 closing Indian benchmark ended higher

बाजार में बढ़त: आरबीआई की घोषणाओं के बाद 424 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

Wed, 05 May 2021 03:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 05 May 2021 03:42 PM IST
सार

सेंसेक्स 424.04 अंक यानी 0.88 फीसदी ऊपर 48,677.55 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 121.35 अंक यानी 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ 14,617.85 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
share market Sensex and Nifty Today 5 may 2021 closing Indian benchmark ended higher
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 424.04 अंक यानी 0.88 फीसदी ऊपर 48,677.55 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 121.35 अंक यानी 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ 14,617.85 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 903.91 अंक यानी 1.88 फीसदी बढ़ा था।

विज्ञापन


आरबीआई की घोषणाओं के बाद उछला बाजार
आज भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आरबीआई कोरोना की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रसार को देखते हुए व्यापक और त्वरित कार्रवाइयों की आवश्यकता है। जनवरी से मार्च के दौरान खपत बढ़ी है। RBI ने मार्च 2022 तक कोविड-19 से संबंधित स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 50,000 करोड़ रुपये की विशेष लिक्विडिटी सुविधा की घोषणा की। इसके जरिए बैंक रेपो रेट पर वैक्सीन मैन्युफैक्चर्स, वैक्सीन ट्रांसपोर्ट, निर्यातकों को आसान किस्तों पर लोन उपलब्ध कराएंगे। इसके अतिरिक्त अस्पतालों, हेल्थ सर्विस प्रोवाइडर्स को भी इसका लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज यूपीएल, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एसबीआई लाइफ, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अडाणी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, आईटी, एफएमसीजी, मेटल, ऑटो, फार्मा, मीडिया, फार्मा, प्राइवेट बैंक, बैंक और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं।

इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की चाल
सप्ताह के दौरान देश के शेयर बाजारों की चाल कोविड-19 के मोर्चे पर बनने वाली स्थिति, वृहद आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों के तिमाही परिणामों और वैश्विक स्तर पर बनने वाले रुझानों के मुताबिक तय होगी। विश्लेषकों का ऐसा मानना है। उनका मानना है कि राज्यों के विधानसभा चुनाव पिरणामों का बाजार पर बमुश्किल ही कोई असर होगा लेकिन सप्ताह के दौरान कोविड- 19 के मोर्चे पर घटने वाले घटनाक्रमों और केन्द्र तथा राज्य सरकार के इस स्थिति से निपटने की रणनीति से बाजार की चाल पर असर होगा।

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 263.50 अंकों (0.55 फीसदी) की तेजी के साथ 48517.01 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 73.90 अंक यानी 0.51 फीसदी के उछाल के साथ 14570.40 के स्तर पर खुला था। 


मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 465.01 अंक यानी 0.95 फीसदी नीचे 48,253.51 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 137.65 अंक यानी 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 14,496.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed