फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex and Nifty Today 5 april 2021 closing Indian benchmark ended lower due to increasing corona virus cases

शेयर बाजार: कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, तो सेंसेक्स-निफ्टी हुए धड़ाम

Mon, 05 Apr 2021 03:37 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 05 Apr 2021 03:37 PM IST
सार

  • देश में कोरोना की दूसरी लहर बेहद घातक होती जा रही है। ऐसे में निवेशक भी चिंतित हैं।
  • आज सेंसेक्स 870.51 अंक यानी 1.74 फीसदी नीचे 49159.32 के स्तर पर बंद हुआ।
  • मेटल और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। 

विज्ञापन
share market Sensex and Nifty Today 5 april 2021 closing Indian benchmark ended lower due to increasing corona virus cases
शेयर बाजार कोरोना वायरस - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों से शेयर बाजार भी बीमार पड़ गया है। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार में भारी गिरावट आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 870.51 अंक यानी 1.74 फीसदी नीचे 49159.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 229.55 अंक यानी 1.54 फीसदी की गिरावट के साथ 14637.80 के स्तर पर बंद हुआ। बीते वित्त वर्ष में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 20,040.66 अंक या 68 फीसदी चढ़ा। कम कारोबारी सत्र वाले बीते सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,021.33 अंक या दो फीसदी चढ़ा था।

विज्ञापन


कोरोना ने बढ़ाई चिंता
देश में कोरोना की दूसरी लहर बेहद घातक होती जा रही है। देश में कोरोना वायरस के दस्तक देने के बाद से पहली बार सोमवार को एक दिन में मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। देश में बीते 24 घंटे में 1,03,558 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 478 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।इससे पहले, 17 सितंबर, 2020 को देश में सर्वाधिक 97,894 कोरोना के नए मरीज मिले थे, जो देश में एक दिन में मिलने मरीजों की संख्या सबसे अधिक थी।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों का हाल
अमेरिका का डाउ जोंस इंडेक्स 171 अंकों की बढ़त के साथ 33,153 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स 233 अंक बढ़कर 13,480 पर बंद हुआ था। जापान का निक्केई इंडेक्स 267 अंक चढ़कर 30,121 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में चार अकों की मामूली गिरावट है, इंडेक्स 3,109 पर कारोबार कर रहा है। ईस्टर के चलते ऑस्ट्रेलिया के शेयर बाजार सोमवार को बंद हैं। टॉम्ब स्विपिंग डे के चलते चीन और हांगकांग के शेयर बाजार बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा, वृहद आर्थिक आंकड़ों, कोविड-19 संक्रमण के रुख और वैश्विक संकेतों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों ने कहा कि कंपनियों के तिमाही नतीजों का सत्र अप्रैल मध्य से शुरू होगा। ऐसे में इससे पहले बाजार में कुछ एकीकरण देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इस सप्ताह विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े आने हैं। इससे भी बाजार की धारणा पर असर होगा।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टीसीएस, एचसीएल टेक, विप्रो, ब्रिटानिया और इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंडसइंड बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, इचर मोटर्स और एम एंड एम के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मेटल और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, फार्मा, रियल्टी, मीडिया, ऑटो, फाइनेंस सर्विसेज, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक और बैंक शामिल हैं।

लाल निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 305.03 अंकों (0.61 फीसदी) की नीचे के साथ 49724.80 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 82 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 14785.40 के स्तर पर खुला था। 688 शेयरों में तेजी आई थी, 719 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 107 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। 

गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार 
वित्त वर्ष 2020-21 के पहले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में बढ़त आई थी। सेंसेक्स 520.68 अंक यानी 1.05 फीसदी ऊपर 50029.83 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 176.65 अंक यानी 1.20 फीसदी की बढ़त के साथ 14867.35 के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य पर बाजार बंद था।

पांच दिनों में 36 फीसदी चढ़ा अडाणी की इस कंपनी का शेयर 
गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी टोटल गैस का शेयर आज 10.12 फीसदी की छलांग के साथ 1,168 पर पहुंच गया। कंपनी का शेयर पिछले पांच कारोबारी दिनों में 36 फीसदी चढ़ चुका है। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1.28 लाख करोड़ रुपये है।


10 माह में 54.18 अरब डॉलर रहा एफडीआई प्रवाह 
देश में वित्त वर्ष 2020-21 के शुरुआती 10 माह के दौरान शेयरों के जरिए हिस्सेदारी में किया जाने वाला प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (इक्विटी- एफडीआई) 28 फीसदी बढ़कर 54.18 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (एफडीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले इसी अवधि में इक्विटी में एफडीआई निवेश 42.34 अरब डॉलर रहा था। कुल एफडीआई (अर्जित कमाई को फिर से निवेश समेत) वित्त वर्ष 2020-21 के पहले 10 महीनों में 15 फीसदी बढ़कर 72.12 अरब डॉलर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed