{"_id":"60a635a68ebc3e1c8d01276f","slug":"share-market-sensex-and-nifty-today-20-may-2021-closing-indian-benchmark-ended-low","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 15 हजार के नीचे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 15 हजार के नीचे
Thu, 20 May 2021 03:47 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Thu, 20 May 2021 03:47 PM IST
सार
सेंसेक्स 337.78 अंक यानी 0.68 फीसदी नीचे 49564.86 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 124.10 अंक यानी 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 14906.05 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 337.78 अंक यानी 0.68 फीसदी नीचे 49564.86 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 124.10 अंक यानी 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 14906.05 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 473.92 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट आई थी।
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों का हाल
बुधवार को अमेरिका का बाजार डाउ जोंस 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 164.62 अंक नीचे 33,896 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 3.90 अंक नीचे 13,299.70 पर बंद हुआ। फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। जापान का निक्केई इंडेक्स नौ अंक ऊपर 28,053 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 13 अंकों की गिरावट के साथ 3,497 पर बना है। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 238 अंक नीचे 28,351 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 19 अंकों की गिरावट के साथ 3,154 पर आ गया है।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज सिप्ला, एम एंड एम, बीपीसीएल, टाइटन और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं कोल इंडिया, हिंडाल्को, टाटा स्टील, ब्रिटानिया और ओएनजीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक और रियल्टी के अतिरिक्त सभी लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, आईटी, मीडिया, एफएमसीजी, ऑटो, प्राइवेट बैंक, मेटल, फार्मा, बैंक और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं।
बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से केवल दो को हुई लाभ
देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 1,13,074.57 करोड़ रुपये की कमी आई। इसमें सर्वाधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक रहे। शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से केवल दो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक साप्ताहिक आधार पर लाभ में रहे।
हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 159.12 अंकों (0.32 फीसदी) की तेजी के साथ 50061.76 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 30.50 अंक (0.20 फीसदी) ऊपर 15060.70 के स्तर पर खुला।
बुधवार को लाल निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार
बुधवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ और सेंसेक्स 50 हजार के नीचे पहुंच गया था। सेंसेक्स 290.69 अंक यानी 0.58 फीसदी नीचे 49902.64 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 77.95 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 15030.15 के स्तर पर बंद हुआ था।