फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex and Nifty Today 19 may 2021 closing Indian benchmark ended low

शेयर बाजार: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद 50 हजार के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

Wed, 19 May 2021 03:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 19 May 2021 03:40 PM IST
सार

सेंसेक्स 290.69 अंक यानी 0.58 फीसदी नीचे 49902.64 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 77.95 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 15030.15 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
share market Sensex and Nifty Today 19 may 2021 closing Indian benchmark ended low
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ और सेंसेक्स 50 हजार के नीचे पहुंच गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 290.69 अंक यानी 0.58 फीसदी नीचे 49902.64 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 77.95 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 15030.15 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 473.92 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट आई थी।

विज्ञापन


पिछले दो कारोबारी सत्रों में आई थी जोरदार तेजी 
इससे पहले दो कारोबारी सत्रों में शेयर बाजार में आई जोरदार तेजी से निवेशकों की संपत्ति में कुल पांच लाख 78 हजार 634 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। इसमें मंगलवार को हुआ दो लाख 74 हजार 908 करोड़ रुपये का लाभ भी शामिल है। पिछले दिनों कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आने और आर्थिक गतिविधियों में सुधार की उम्मीदों से शेयर बाजार में तेजी का रुख रहा।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव
मंगलवार को सभी अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 267.13 अंक नीचे 34,060.70 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 75.41 अंक नीचे 13,303.60 पर बंद हुआ। फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। जापान का निक्केई इंडेक्स 454 अंक नीचे 27,952 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 15 अंक की गिरावट के साथ 3,513 पर है। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 446 अंक ऊपर 28,589 पर है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 38 अंकों की बढ़त के साथ 3,173 पर आ गया। ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 124 अंक नीचे 7,175 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज कोल इंडिया, सिप्ला, सन फार्मा, यूपीएल और नेस्ले इंडिया के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, एम एंड एम, एचडीएफसी और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा, पीएसयू बैंक, आईटी, मीडिया और रियल्टी हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एफएमसीजी, ऑटो, प्राइवेट बैंक, मेटल, फार्मा, बैंक और फाइनेंस सर्विसेज लाल निशान पर। 

लाल निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 113.20 अंकों (0.23 फीसदी) की गिरावट के साथ 50080.13 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 32.90 अंक (0.22 फीसदी) नीचे 15075.20 के स्तर पर खुला था। 


मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
मंगलवार को शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी रहा और यह हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 612.60 अंक यानी 1.24 फीसदी ऊपर 50193.33 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 184.95 अंक यानी 1.24 फीसदी की तेजी के साथ 15108.10 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed