फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex and Nifty Today 18 may 2021 closing Indian benchmark ended high

बाजार में जारी बढ़त: 612 अंक उछलकर 50 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Tue, 18 May 2021 03:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 18 May 2021 03:42 PM IST
सार

सेंसेक्स 612.60 अंक यानी 1.24 फीसदी ऊपर 50193.33 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 184.95 अंक यानी 1.24 फीसदी की तेजी के साथ 15108.10 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
share market Sensex and Nifty Today 18 may 2021 closing Indian benchmark ended high
शेयर बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी रहा और यह हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 612.60 अंक यानी 1.24 फीसदी ऊपर 50193.33 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 184.95 अंक यानी 1.24 फीसदी की तेजी के साथ 15108.10 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


दुनिया भर के शेयर बाजारों में आ रही तेजी की वजह से भी घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों का सेंटीमेंट ठीक हुआ और उन्होंने निवेश करना जारी रखा। अवकाश के कारण कम कारोबारी दिवस वाले पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 473.92 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट आई थी।
विज्ञापन


अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों को लगे पंख
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी एसबी एनर्जी होल्डिंग्स लिमिटेड को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। इस खबर से अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों को पंख लग गए हैं। अडाणी ग्रीन के शेयर में लगातार दूसरे दिन पांच फीसदी का अपर सर्किट लगा। आज यह 57.10 अंक (पांच फीसदी) ऊपर 1,199.55 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन यह 1142.45 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की चाल
विश्लेषकों का कहना है कि इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल सूचीबद्ध कंपनियों के तिमाही परिणाम, टीकाकरण अभियान की गति और वैश्विक बाजार की प्रवृत्ति से तय होगी। इस सप्ताह भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, इंडियन ऑयन कॉरपोरेशन, हैवेल्स, हिंडाल्को और फेडरल बैंक जैसी कुछ कंपनियों के तिमाही परिणाम आने हैं। इसके अलावा निवेशकों का सोमवार को जारी होने वाले थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति पर भी ध्यान होगा।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एम एंड एम बजाज ऑटो, टाइटन, बजाज फाइनेंस और अडाणी पोर्ट्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं भारती एयरटेल, आईटीसी, कोल इंडिया, डॉक्टर रेड्डी और डिविस लैब के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से केवल दो को हुई लाभ
देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 1,13,074.57 करोड़ रुपये की कमी आई। इसमें सर्वाधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक रहे। शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से केवल दो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक साप्ताहिक आधार पर लाभ में रहे। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक के अतिरिक्स सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, ऑटो, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, आईटी, मेटल, फार्मा, बैंक और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं। 

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 462.60 अंकों (0.93 फीसदी) की तेजी के साथ 50043.33 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 148.30 अंक (0.99 फीसदी) ऊपर 15071.50 के स्तर पर खुला था। 


सोमवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
सोमवार को शेयर बाजार में खरीदारी हुई और यह जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 848.18 अंक यानी 1.74 फीसदी ऊपर 49580.73 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 245.35 अंक यानी 1.67 फीसदी की तेजी के साथ 14923.15 के स्तर पर बंद हुआ था। शेयर बाजार में सोमवार को आए उछाल के साथ निवेशकों की संपत्ति 3,03,725.89 करोड़ रुपये बढ़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed