फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opens flat on monday sensex gets weaker 30 points

Sensex Opening Bell: हफ्ते के पहले दिन बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स 30 अंक टूटकर खुला

Mon, 14 Nov 2022 03:48 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 14 Nov 2022 03:48 PM IST
सार

Sensex Opening Bell: सुबह नौ बजकर 31 मिनट पर सेंसेक्स 66.89 अंकों की तेजी के साथ 61,861.93 अंकों पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 36.45 अंकों की बढ़त के साथ 18,386.15 अंकों पर ट्रेड करता दिखा। 

विज्ञापन
share market opens flat on monday sensex gets weaker 30 points
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार सपाट ढंग से खुला। सेंसेक्स की ओपनिंग लगभग 30 अंक टूटकर 61765 अंकों पर हुई। वहीं निफ्टी 26 अंक मजबूत होकर 18376 अंकों पर खुला। सोमवार के शुरुआती कारोबार में बाजार ने सुस्ती के साथ खुलकर तेजी पकड़ी। सुबह नौ बजकर 31 मिनट पर सेंसेक्स 66.89 अंकों की तेजी के साथ 61,861.93 अंकों पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 36.45 अंकों की बढ़त के साथ 18,386.15 अंकों पर ट्रेड करता दिखा। 

विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपया और मजबूत हुआ
इस दौरान रुपये में भी मजबूती दिखी और वह डॉलर के मुकाबले मजबूती हासिल करते हुए फिलहाल 80.79 के लेवल पर कारोबार कर रह है। डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे की उछाल के साथ 80.52 के स्तर पर खुला था।
विज्ञापन


इन शेयरों में दिखी मजबूती
सोमवार के कारोबारी सेशन में एलआईसी के शेयरों में आठ प्रतिशत की तेजी जबकि अरबिंदो फार्मा के शेयरों में पांच प्रतिशत की गिरावट दिखी। शुरूआती कारोबारी सेशन में हिंडाल्को, टाटा स्टील, अपोलो हॉस्पिटल, पावरग्रिड और टाटा मोटर्स जैसे शेयरों में तेजी है जबकि डॉ रेड्डी, दिवि लैब्स, सन फार्मा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed