{"_id":"63d73f5aee92126af918c181","slug":"share-market-opening-today-share-market-opening-sensex-nifty-open-today-2023-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: 600 अंक तक टूटने के बाद संभला सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला, अदाणी पर आज रहेगी निवेशकों की नजर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Opening Bell: 600 अंक तक टूटने के बाद संभला सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला, अदाणी पर आज रहेगी निवेशकों की नजर
Mon, 30 Jan 2023 10:02 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 30 Jan 2023 10:02 AM IST
सार
घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी गिरावट के बाद फिर यू-टर्न दिखा और मजबूती लौटी। बाजार में निवेशकों की नजर अदाणी ग्रुप के शेयरों पर बनी हुई है।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
विस्तार
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के गिरावट के साथ खुला। सोमवार को सेंसेक्स 230 अंक फिसल कर 59101 पर, निफ्टी 62 अंकों की कमजोरी के साथ 17542 और बैंक निफ्टी 489 अंकों की गिरावट के साथ 39856 के लेवल पर खुला। इस दौरान अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट नजर आई। हालांकि शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी दिख रही है। फिलहाल सेंसेक्स 291.11 अंकों की बढत के साथ 59,630.61 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 103 अंकों की तेजी के साथ 17708 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। बजाज ट्विंस के शेयरों में चार प्रतिशत की बढ़त दिख रही है।
विज्ञापन
# सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
Trending Videos
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर्स