फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Opening Today Latest News: BSE Sensex Down by 545 points

Share Market: भारी गिरावट पर कारोबार कर रहा बाजार, 545 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 11000 के नीचे

Thu, 24 Sep 2020 10:25 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 24 Sep 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Opening Today Latest News: BSE Sensex Down by 545 points
आज सेंसेक्स निफ्टी: शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट पर हुई - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए फिर से पाबंदी लगाने की चर्चा और कमजोर वैश्विक रुख के साथ आर्थिक पुनरुद्धार को लेकर चिंता के बीच निवेशक बाजार में बिकवाली कर रहे हैं। विदेशी कोषों की निकासी से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। सुबह 10.15 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 545.15 अंक यानी 1.45 फीसदी नीचे 37123.27 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.41 फीसदी यानी 156.85 अंकों की गिरावट के साथ 10975 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 487.43 अंक (1.29) फीसदी नीचे 37180.99 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 135.50 अंक (1.22 फीसदी) की गिरावट के साथ 10996.35 के स्तर पर खुला था।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर खुले। शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में जी लिमिटेड, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को, सन फार्मा, इंफ्राटेल, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, बजाज फाइनेंस और गेल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत गिरावट पर हुई। इनमें आईटी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा, मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, एफएमसीजी, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 386.24 अंक यानी 1.03 फीसदी की गिरावट के बाद 37282.18 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 120.85 अंक यानी 1.09 फीसदी नीचे 11011 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन लगातार पांचवे दिवस बाजार गिरावट पर बंद हुआ। सेंसेक्स 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 65.66 अंक नीचे 37668.42 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.20 फीसदी (21.80 अंक) की गिरावट के साथ 11131.85 के स्तर पर बंद हुआ था। 


बुधवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
बुधवार को सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले थे। सुबह 9.17 बजे सेंसेक्स 297.09 अंक यानी 0.79 फीसदी ऊपर 38031.17 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 0.73 फीसदी यानी 81.95 अंकों की बढ़त के साथ 11235.60 के स्तर पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed