फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Opening Today Latest News: Sensex and nifty started in red mark sensex below 38000

Share Market: गिरावट पर खुला शेयर बाजार, 38000 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स

Wed, 30 Sep 2020 09:35 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 30 Sep 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Opening Today Latest News: Sensex and nifty started in red mark sensex below 38000
आज सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट पर हुई

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 27.21 अंक यानी 0.07 फीसदी नीचे 37946.01 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.09 फीसदी यानी 10.30 अंकों की गिरावट के साथ 11212.10 के स्तर पर खुला। निवेशकों की नजर इस हफ्ते की आर्थिक गतिविधियों पर है।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज रिलायंस, विप्रो, ओएनजीसी, एशियन पेंट्स और टाइटन के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं अडाणी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, कोल इंडिया और एसबीआई लाइफ की शुरुआत लाल निशान पर हुई। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, फार्मा और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स की शुरुआत गिरावट पर हुई। इनमें पीएसयू बैंक, रियल्टी, मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 343.17 अंक यानी 0.90 फीसदी की बढ़त के बाद 38316.39 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 94.50 अंक यानी 0.84 फीसदी ऊपर 11316.90 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन घरेलू शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 8.41 अंक नीचे 37973.22 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.05 फीसदी (5.15 अंक) की गिरावट के साथ 11222.40 के स्तर पर बंद हुआ था। 


मंगलवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 170.45 अंक यानी 0.45 फीसदी ऊपर 38151.77 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 0.40 फीसदी यानी 44.40 अंकों की बढ़त के साथ 11271.95 के स्तर पर हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed