{"_id":"5f6d6b308ebc3e3f8b1f312d","slug":"share-market-opening-today-sensex-and-nifty-started-in-green-mark-sensex-up-by-358-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Nifty Today: बाजार में लौटी रौनक, 358 अंक उछला सेंसेक्स, पर अब भी 37000 के नीचे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Nifty Today: बाजार में लौटी रौनक, 358 अंक उछला सेंसेक्स, पर अब भी 37000 के नीचे
Fri, 25 Sep 2020 09:29 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 25 Sep 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज गिरावट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले सत्र में तेज गिरावट के बाद आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में रौनक लौटी और यह हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 358.91 अंक यानी 0.98 फीसदी ऊपर 36912.51 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.79 फीसदी यानी 85.20 अंकों की बढ़त के साथ 10890.75 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में रही खरीदारी
वैश्विक संकेतों की बात करें, तो कल के कारोबार में अमेरिका के डाउ जोंस में 52.31 अंकों यानी 0.20 फीसदी की तेजी रही और यह 26,815 के स्तर पर बंद हुआ। नैसडैक में 39.28 अंकों यानी 0.37 फीसदी तेजी रही और यह 10,672 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स में 9.67 अंकों यानी 0.30 फीसदी तेजी रही और यह 3,247 के स्तर पर बंद हुआ। आज एशियाई बाजारों में भी बढ़त है।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एम एंड एम, पावर ग्रिड, रिलायंस, सिप्ला और डॉक्टर रेड्डी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं ओएनजीसी, एनटीपीसी, एचडीएफसी लाइफ और एसबीआई लाइफ के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें आईटी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा, मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, एफएमसीजी, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.12 बजे सेंसेक्स 438.29 अंक यानी 1.20 फीसदी की बढ़त के बाद 36991.81 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 104.85 अंक यानी 0.97 फीसदी ऊपर 10910.40 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 2.96 फीसदी की गिरावट के साथ 1114.82 अंक नीचे 36553.60 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 2.93 फीसदी (326.30 अंक) की गिरावट के साथ 10805.55 के स्तर पर बंद हुआ था। सत्र के अंत में बीएसई सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 152.71 लाख करोड़ रुपये से घटकर 148.98 लाख करोड़ रुपये रह गया था।
गुरुवार को लाल निशान पर खुला था बाजार
विदेशी कोषों की निकासी से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। सेंसेक्स 487.43 अंक (1.29) फीसदी नीचे 37180.99 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 135.50 अंक (1.22 फीसदी) की गिरावट के साथ 10996.35 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सुबह 10.15 बजे सेंसेक्स 545.15 अंक नीचे 37123.27 पर और निफ्टी 156.85 अंक नीचे 10975 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।