{"_id":"5f6ac99d1b08151dc54a4d69","slug":"share-market-opening-today-sensex-and-nifty-started-in-green-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Nifty Today: शेयर बाजार: 297 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Nifty Today: शेयर बाजार: 297 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी
Wed, 23 Sep 2020 09:35 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 23 Sep 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज बढ़त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में रौनक लौटी और सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले। सुबह 9.17 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 297.09 अंक यानी 0.79 फीसदी ऊपर 38031.17 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.73 फीसदी यानी 81.95 अंकों की बढ़त के साथ 11235.60 के स्तर पर था।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचसीएल टेक, ग्रासिम, टीसीएस, सन फार्मा और टेक महिंद्रा के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं अडाणी पोर्ट्स, इंफ्राटेल, जी लिमिटेड, गेल और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें आईटी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा, मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, एफएमसीजी, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.11 बजे सेंसेक्स 390.86 अंक यानी 1.04 फीसदी की बढ़त के बाद 38124.94 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 105.10 अंक यानी 0.94 फीसदी ऊपर 11258.75 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 300.06 अंक नीचे 37734.08 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.86 फीसदी (96.90 अंक) की गिरावट के साथ 11153.65 के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार को ऐसा रहा बाजार का हाल
मंगलवार को सेंसेक्स 66.63 अंक यानी 0.18 फीसदी ऊपर 38100.77 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.21 फीसदी यानी 23.70 अंकों की बढ़त के साथ 11274.25 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सेंसेक्स कारोबार के दौरान 300 अंकों से ज्यादा गिर गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 305.12 अंक या 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 37,729.02 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 97.10 अंक या 0.86 फीसदी गिरकर 11,153.45 पर था।