फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex, Nifty Share Market Today on 2nd September 2020 Wednesday: share market opening on wednesday Sensex and nifty started in green mark

Sensex Nifty Today: शेयर बाजार: 39000 के करीब खुला सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली बढ़त

Wed, 02 Sep 2020 09:25 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 02 Sep 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
Sensex, Nifty Share Market Today on 2nd September 2020 Wednesday: share market opening on wednesday Sensex and nifty started in green mark
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज बढ़त

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 60.38 अंक यानी 0.16 फीसदी ऊपर 38961.18 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.07 फीसदी यानी 8.30 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11478.55 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, यूपीएल, एनटीपीसी, अडाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी लाइफ और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इचर मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, ग्रासिम, बजाज फिन्सर्व, एचडीएफसी, श्री सीमेंट, बजाज फाइनेंस और कोटक बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक की शुरुआत लाल निशान पर हुई। वहीं ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, फार्मा, आईटी और मेटल की हरे निशान पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.11 बजे सेंसेक्स 8.16 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के बाद 38,892.64 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 82.75 अंक यानी 0.73 फीसदी ऊपर 11470.25 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 272.51 अंक ऊपर 38900.80 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.73 फीसदी ऊपर 82.75 अंकों की बढ़त के साथ 11470.25 के स्तर पर बंद हुआ था। 


मंगलवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई थी। सेंसेक्स 142.22 अंक यानी 0.37 फीसदी ऊपर 38770.51 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.67 फीसदी यानी 76.80 अंकों की बढ़त के साथ 11464.30 के स्तर पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed