फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening lower rupee also opened lower against dollar

लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये में भी गिरावट

Wed, 04 Dec 2019 09:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 04 Dec 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
share market opening lower rupee also opened lower against dollar

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। सुबह 9:18 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 99.43 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के बाद 40,576.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 37.50 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के बाद 11,956.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो टीसीएस, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, विप्रो, बीपीसीएल, इंफ्राटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फाइनेंस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें यस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, कोल इंडिया, वेदांता लिमिटेड, एल एंड टी, रिलायंस, जी लिमिटेड और इंडसइंड बैंक के शेयर शामिल हैं।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो फार्मा और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, ऑटो, मीडिया, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मेटल और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सेंसेक्स 69.44 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के बाद 40,606.01 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 24.25 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के बाद 11,969.95 के स्तर पर था। 

71.80 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 12 पैसे की गिरावट के बाद 71.80 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.68 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर खुला था बाजार

मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स 52.66 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के बाद 40,749.51 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 23.20 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के बाद 12,025 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

मंगलवार को 40,675.45 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 126.72 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के बाद 40,675.45 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 54 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के बाद 11,994.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed