सेंसेक्स-निफ्टी की सकारात्मक शुरुआत, डॉलर के मुकाबले 71.86 के स्तर पर खुला रुपया
- गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला
- 126.34 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 36,851.08 के स्तर पर खुला
- वहीं 50.60 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 10,895.30 के स्तर पर खुला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 126.34 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के बाद 36,851.08 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 50.60 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10,895.30 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो वेदांता, एम एंड एम, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, ओएनजीसी, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और आईओसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों में एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बीपीसीएल, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल और बीपीसीएल शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो बैंक और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, एफएमसीजी और इंफ्रा शामिल है।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 146.79 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 36,871.53 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 65.20 अंक यानी 0.60 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 10,779.50 के स्तर पर था।
71.86 के स्तर पर खुला रुपया
रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 26 पैसे की बढ़त के साथ 71.86 के स्तर पर खुला। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 72.12 के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला था बाजार
इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी। सेंसेक्स 45.10 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के बाद 36,608.01 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 20.70 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 10,818.60 के स्तर पर खुला था।
बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान बंद हुआ था। सेंसेक्स 161.83 अंकों की बढ़त के बाद 36,724.74 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 39 अंकों की बढ़त के बाद 10,836.90 के स्तर पर बंद हुआ था।