फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Opening flat Sensex Nifty opened little lower

सपाट स्तर पर खुला बाजार, सेंसेक्स 41,000 के पार

Fri, 24 Jan 2020 09:33 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 24 Jan 2020 09:33 AM IST
सार

  • शुक्रवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला है। 
  • सेंसेक्स 15.16 अंकों की गिरावट के बाद 41,371.24 के स्तर पर खुला। 
  • डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.33 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Share Market Opening flat Sensex Nifty opened little lower
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 15.16 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के बाद 41,371.24 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.50 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के बाद 12,177.85 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो जी लिमिटेड, कोल इंडिया, आईओसी, यूपीएल, एशियन पेंट्स, टाइटन, बजाज ऑटो, ब्रिटानिया, यस बैंक और एनटीपीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं पावर ग्रिड, इंफ्राटेल, अडाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस, टाटा स्टील, एसबीआई, ग्रासिम और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी और मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें मेटल, फार्मा, ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:11 बजे शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सेंसेक्स 9.36 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के बाद 41,377.04 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 5.80 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के बाद 12,174.55 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 71.33 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.33 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.26 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था सेंसेक्स

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 271.02 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के बाद 41,386.40 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 73 अंक यानी 0.60 फीसदी की बढ़त के बाद 12,179.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

गुरुवार को हरे निशान पर खुला था सेंसेक्स

गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 95.87 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के बाद 41,211.25 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 13.75 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के बाद 12,120.65 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed