फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Opening Bell: Stock market opened on red mark Sensex-Nifty opened with negative trend

Share Market: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बाजार में अनिश्चितता, उतार-चढ़ाव के बीच लाल निशान पर सेंसेक्स-निफ्टी

Tue, 06 May 2025 09:48 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 06 May 2025 09:48 AM IST
सार

इससे पहले बीते दिन 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क 294.85 अंक या 0.37 प्रतिशत चढ़कर 80,796.84 पर बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी 114.45 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 24,461.15 पर पहुंच गया था। अब जानते हैं आज का हाल...

विज्ञापन
Share Market Opening Bell: Stock market opened on red mark Sensex-Nifty opened with negative trend
बाजार का हाल - फोटो : ANI

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार की मंगलवार को धीमी शुरुआत हुई। बाजार नाकारात्मक रुख के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100.4 अंक गिरकर 80,696.44 अंक पर आ गया, ऐसे ही निफ्टी 40.15 अंक गिरकर 24,421 अंक पर पहुंचा।

विज्ञापन


अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले उतार-चढ़ाव
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से एक दिन पहले निवेशकों के बीच उतार-चढ़ाव भरे रुझान के कारण मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता को लेकर चिंताओं के बीच बाजार में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। 
विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर




किसे फायदा-किसे नुकसान?
30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सूचकांक शुरुआती कारोबार में 100.4 अंक गिरकर 80,696.44 पर आ गया, हालांकि शुरुआत सकारात्मक रही थी। एनएसई निफ्टी 40.15 अंक गिरकर 24,421 पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन, सन फार्मा, इटरनल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस पिछड़ते दिखाई दिए। महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा स्टील के शेयरों में तेजी रही।

क्या कहते हैं बाजार विशेषज्ञ?
जियोजित इंवेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 'कमजोर डॉलर के समर्थन से लगातार 13वें दिन एफआईआई की खरीदारी ने भारत-पाक तनाव के बावजूद बाजार को मजबूती और समर्थन दिया है। भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर अनिश्चितता के कारण निकट भविष्य में बाजार सीमित दायरे में रहेगा। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 497.79 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।'

एशियाई और अमेरिका बाजार का हाल
एशियाई बाजार में शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दक्षिण कोरिया और जापान के बाजार छुट्टियों के कारण बंद रहे। सोमवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक दायरे में बंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed