फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Opening Bell: Stock market crashes due to Donald Trump tariff on India Sensex falls Nifty slips

Share Market: भारत पर टैरिफ और जुर्माने की ट्रंप की घोषणा के बाद शेयर बाजार धड़ाम; सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Thu, 31 Jul 2025 09:18 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 31 Jul 2025 09:18 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के एलान के बाद गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के साथ ही नकारात्मक रुख दिखा। टैरिफ की वजह से उत्पन्न हुई अनिश्चितता की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी ने लाल निशान पर शुरुआत की।

विज्ञापन
Share Market Opening Bell: Stock market crashes due to Donald Trump tariff on India Sensex falls Nifty slips
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने के एलान के बाद दुनियाभर में शेयर बाजारों में गिरावट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से 1 अगस्त से भारत से आने वाले सभी सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने और रूसी कच्चे तेल व सैन्य उपकरणों की खरीद पर जुर्माना लगाने की घोषणा के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। इस दौरान बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 786.36 अंक गिरकर 80,695.50 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 212.8 अंक गिरकर 24,642.25 पर आ गया।

विज्ञापन


इस घोषणा को अमेरिका की ओर से की गई मांगों पर नई दिल्ली को सहमत कराने के लिए एक दबाव रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, जिसने हाल के दिनों में जापान, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ जैसे प्रमुख भागीदारों के साथ अनुकूल व्यापार समझौते किए हैं। जुर्माना ऐसे समय में लगाया गया है, जब भारत ने रूस से तेल और सैन्य उपकरणों की बड़ी खरीदारी की है। भारत रूसी आयात पर जुर्माना झेलने वाला पहला देश है।
विज्ञापन


भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ साथ ही रूस से ऊर्जा और रक्षा संबंधी खरीद पर जुर्माना भारतीय निर्यात के लिए और इस प्रकार अल्पावधि में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास संभावनाओं के लिए बहुत बुरी खबर है। हालांकि, अमेरिका की भारत के साथ व्यापार वार्ता जारी है, इसलिए उम्मीद है कि 25 प्रतिशत टैरिफ अंततः कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर




किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, टाइटन और भारतीय स्टेट बैंक सबसे ज्यादा गिरावट में दिखे। हालांकि, इटरनल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और पावर ग्रिड बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 850.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि जापान का निक्केई 225 इंडेक्स सकारात्मक दायरे में था। बुधवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत गिरकर 73.10 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

बीते दिन तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 143.91 अंक या 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,481.86 अंक पर बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी 33.95 अंक या 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,855.05 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed