फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opened lower on tuesday, rupee opened 11 paise higher than dollar

रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद मंगलवार को लाल निशान पर खुला बाजार, रुपये में 11 पैसे की बढ़त

Tue, 04 Jun 2019 09:31 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 04 Jun 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
share market opened lower on tuesday, rupee opened 11 paise higher than dollar

रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 132.09 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 37.30 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ खुला। 

विज्ञापन

40135.53 के स्तर पर खुला सेंसेक्स 

132.09 अंकों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 40135.53 के स्तर पर खुला। बात अगर निफ्टी की करें तो सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन 37.30 अंकों की गिरावट के साथ निफ्टी 12051.20 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो विप्रो, इंडियाबुल्स हाउसिंग, पीएफसी, एनटीपीसी, आईटीसी, टाइटन और एल एंड टी के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें टीसीएस, जी एंटरटेनमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, बीपीसीएल और एचपीसीएल के स्टॉक्स शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 79.28 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 40188.34 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 29.80 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट हुई थी, जिसके बाद ये 12058.70 के स्तर पर था। 

69.50 के स्तर पर खुला रुपया 

मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ खुला, जिसके बाद ये 69.15 के स्तर पर पहुंचा। वहीं इससे पहले सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.26 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed