{"_id":"5db7c4f88ebc3e01740f7f82","slug":"share-market-news-live-update-bse-nse-sensex-nifty-indian-stock-market-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में दिखी तेजी, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक उछला, निफ्टी ने भी लगाई छलांग","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
बाजार में दिखी तेजी, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक उछला, निफ्टी ने भी लगाई छलांग
Tue, 29 Oct 2019 10:20 AM IST
Priyesh Mishra
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 29 Oct 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
BSE (File)
- फोटो : Social Media
बीएसई सेंसेक्स में मंगलवार को दोपहर के कारोबार में 600 अंकों से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स में यह उछाल देखा गया है।
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स का शेयर 13 प्रतिशत चढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज भी एक प्रतिशत की बढ़त में था। टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, वेदांता, टीसीएस और मारुति का शेयर तीन प्रतिशत तक के लाभ में था।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल, येस बैंक, कोटक बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड और एसबीआई के शेयर शुरुआती कारोबार में चार प्रतिशत तक नीचे आ गए।
विज्ञापन