फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market latest updates stock market today on june 16 latest news bse nse sensex opened flat

Sensex, Nifty Today: बाजार की सपाट शुरुआत, नौ अंक ऊपर सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट

Wed, 16 Jun 2021 09:31 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 16 Jun 2021 09:31 AM IST
सार

सेंसेक्स 9.16 अंकों (0.02 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 52,782.21 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 21.75 अंकों (0.14 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,847.50 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
share market latest updates stock market today on june 16 latest news bse nse sensex opened flat
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : PTI

विस्तार

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 9.16 अंकों (0.02 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 52,782.21 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21.75 अंकों (0.14 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,847.50 के स्तर पर खुला। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 374.71 अंक या 0.71 फीसदी के लाभ में रहा। मालूम हो कि पिछले तीन कारोबारी दिनों से सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर बंद हो रहा है।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान ओएनजीसी, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, टाइटन, मारुति, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, बजाज फिनसर्व और पावर ग्रिड के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी और मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, ऑटो, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, बैंक, फार्मा और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 13.33 अंक (0.3 फीसदी) ऊपर 52786.38 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 33.20 अंक (0.21 फीसदी) नीचे 15836.10 पर था।

सेंसेक्स की टॉप-10 में से पांच कंपनियों को फायदा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 1,01,389.44 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में आईटी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं। समीक्षाधीन सप्ताह में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई, वहीं एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आइसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन घट गया।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 196.08 अंकों (0.37 फीसदी) की तेजी के साथ 52747.61 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 58.00 अंकों (0.75 फीसदी) की बढ़त के साथ 15869.90 के स्तर पर खुला था। 


मंगलवार को उच्चतम स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 221.52 अंकों (0.42 फीसदी) की तेजी के साथ 52,773.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 57.40 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 15,869.25 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed