{"_id":"61d56ee9164c1535af2ff93b","slug":"share-market-latest-news-update-sensex-again-crosses-60-nifty-closes-after-reaching-17900","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स फिर हुआ 60 हजारी, निफ्टी 17900 के पार पहुंचकर बंद","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स फिर हुआ 60 हजारी, निफ्टी 17900 के पार पहुंचकर बंद
Wed, 05 Jan 2022 03:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 05 Jan 2022 03:42 PM IST
सार
Stock Market Closed On Green Mark: बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही बीएसई के 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स एक बार फिर 60 हजारी हो गया। इसमें 367 अंक या 0.61 फीसदी की तेजी आई और इस बढ़त के साथ सेंसेक्स 60,233 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही बीएसई के 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स एक बार फिर 60 हजारी हो गया। इसमें 367 अंक या 0.61 फीसदी की तेजी आई और इस बढ़त के साथ सेंसेक्स 60,233 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 120 अंक या 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 17,925 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में लगभग 1649 शेयरों में तेजी आई, 1495 शेयरों में गिरावट आई और 74 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
ये शेयर रहे सबसे ज्यादा बढ़त वाले
बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और ग्रासिम इंडस्ट्रीज निफ्टी में बढ़त वाले शेयरों में शीर्ष पर रहे, जबकि गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, डिविस लैब्स और विप्रो इसमें शामिल थे। आज आईटी, फार्मा और पावर को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स ऑटो, बैंक, मेटल, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1 से 2 फीसदी की तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.36 फीसदी बढ़ा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट नोट पर बंद हुआ।
विज्ञापन
हरे निशान पर की हुई थी शुरुआत
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार ने हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की थी। हालांकि, सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों सूचकांक मामूली बढ़त के साथ खुले। जहां सेंसेक्स 44 अंक की बढ़त लेकर 59,900 के स्तर पर खुला था, तो वहीं निफ्टी ने मामूली 8 अंकों की तेजी के साथ 17,813 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था।
विज्ञापन
मंगलवार को 672 अंक चढ़ा था बाजार
लगातार दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में रौनक जारी रही थी। मंगलवार को भी बाजार में कारोबार तेजी के साथ हुआ। हरे निशान पर खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने बढ़त के साथ कारोबार किया। अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 672 अंक चढ़कर 59,856 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 180 अंक की तेजी के साथ 17,805 के स्तर पर बंद हुआ था।